नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह पुलिस के उदासीन रवैये के चलते आज हिंदू संगठनों का दमोह बंद पूर्णता सफल रहा। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह पुलिस के उदासीन रवैये के चलते आज हिंदू संगठनों का दमोह बंद पूर्णता सफल रहा।

1 min read
Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह पुलिस के उदासीन रवैये के चलते आज हिंदू संगठनों का दमोह बंद पूर्णता सफल रहा।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।


दमोह जिले में बढ़ रहे अपराधों और हिंदू विरोधी गतिविधियों में बढ़ते अपराध के ग्राफ में दमोह पुलिस प्रशासन एवं दमोह प्रशासन द्वारा हर घटना पर उदासीन रवैया रखने के कारण आज हिंदू संगठनों में काफी रोष देखा गया यही वजह है कि आज हिंदू संगठनों को दमोह बंद कर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए दमोह बंद जैसे कड़े कदम उठाने पड़े ।

हिंदु धर्म के मंदिरों एवं मूर्ति खंडित एवं धर्मांतरण जैसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं और प्रशासन का रवैया मूकदर्शक बना हुआ है जबकि आपको बता दें कि पिछले दिनों कुंडलपुर में जैन समाज के दो पक्षों में हुई लड़ाई में प्रशासन ने जिले के 12 थानों की पुलिस बुलाकर जैन समाज के प्रतिष्ठित लोगों के घर जाकर खाना तलाशी ली और उनकी गिरफ्तारियां भी की गई। धर्मांतरण जैसे मामले में और अवैध रूप से रखे गए बाल गृह में बच्चों के मामले में f.i.r. होने के बावजूद भी क्या वजह है की ईसाई मिशनरियों पर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन कोई ऐसी कड़ी कार्रवाई करता दिखाई नहीं दिया जबकि जांच के नाम पर ईसाई मिशनरियों के घर पर एक मामूली पुलिस का सिपाही भी नहीं भेजा गया। और हिंदू समाज से जुड़े जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घर पिछले वर्ष 2 दर्जन से अधिक थानों की पुलिस उन्हें दस्यु सरगना की तरह तलाश करता नजर आया था।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी पहुंचे और उन्होंने अपनी बात कही और हिंदू संगठनों से विक्रांत गुप्ता ने भी अपनी बात रखी बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद से पवन रजक ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कैसे इन सभी हिंदू विरोधी कार्य करने वालों का संरक्षण कर रहा है एवं उन पर कोई भी कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही यही वजह है कि हिंदू संगठनों का आक्रोश पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन पर बढ़ता जा रहा है।

दमोह बंद के दौरान दमोह के सभी प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए और हिंदू संगठनों द्वारा दमोह के घंटाघर पर एसडीएम गगन सेन को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया बंद के दौरान कहीं भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now