नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह की कसाई मंडी में 10 वीं बटालियन के सिपाही की मौत। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह की कसाई मंडी में 10 वीं बटालियन के सिपाही की मौत।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह की कसाई मंडी में 10 वीं बटालियन के सिपाही की मौत।

दमोह में पुलिस की उदासीनता के चलते आज जहां दमोह बंद रहा तो रात्रि में ही दमोह की कसाई मंडी क्षेत्र में बनी चौकी में एसएफ 10 वीं बटालियन के सिपाही सुरेंद्र सिंह कि सर में चोट लगने से मौत का मामला सामने आया है। सिविल वार्ड 7 मैं मुस्लिम बहुल क्षेत्र एवं हिंदू लोगों के घर होने के कारण यहां पर आए दिन वारदातें सामने आती रहती हैं यही वजह है कि यहां पर एक चौकी खोली गई थी जिससे हिंदू और मुस्लिम के बीच टकराव की स्थिति पैदा ना हो जिसमें हमेशा एस एफ की ड्यूटी रहती है आज बजरिया नं 7 की भाजपा पार्षद कविता राय ने बताया कि मैं जब घर पर थी तो बाहर बहुत तेज गाली गलौज की आवाज आ रही थी तो मैं बाहर निकली तो देखा कि एस एफ का एक सिपाही लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा हुआ है जिसे किसी भारी वस्तु से सर पर चोट मारी गई जिससे

उसके सर से खून निकल रहा था मैंने तत्काल ही मानवता का परिचय देते हुए उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गई जहां पर डाक्टरों द्वारा सिपाही सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में कुछ लोग शराब पी रहे थे जिसका विरोध सिपाही द्वारा किया गया उसी बात को लेकर यह झगड़ा हुआ होगा और उसी झगड़े में सिपाही को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है ।

दमोह एसपी ने तत्काल ही मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति की जानकारी ली और घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी सक्रियता से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। आज ही दमोह जिले में असामाजिक तत्वों पर अंकुश ना लगाए जाने के विरोध में दमोह बंद बुलाया गया था इससे यह स्पष्ट है कि दमोह की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है जहां पर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता भला अपने आप को सुरक्षित कैसे महसूस कर सकती है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now