नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में बढ़ते अपराध में एक और घटना का इजाफा अज्ञात व्यक्तियों ने की सिपाही की हत्या। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में बढ़ते अपराध में एक और घटना का इजाफा अज्ञात व्यक्तियों ने की सिपाही की हत्या।

1 min read
Featured Video Play Icon
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में बढ़ते अपराध में एक और घटना का इजाफा अज्ञात व्यक्तियों ने की सिपाही की हत्या।

दमोह में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं और जिम्मेदार मोन बैठे हैं जबकि जनता परेशान है यही वजह है कि कल हिंदू संगठनों ने पुलिस के ढुलमुल रवैया और उदासीनता के चलते दमोह बंद जैसे कड़े फैसले लेते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को चेत जाने के लिए दमोह बंद कराया था। बीती रात दमोह की कसाई मंडी में मुस्लिम बहुल एवं हिंदुओं के घर होने के कारण वहां पर एक अस्थाई चौकी बनाई गई है जिसमें एस एफ पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे रहती है

जिससे यहां पर दो समुदाय के बीच कोई भी अप्रिय घटना ना हो और यहां पर रहने वाले हिंदू भी पुलिस की मौजूदगी से अपने आप को सुरक्षित महसूस करते रहें लेकिन बदमाशों के हौसले देखें । कसाई मंडी में बनाई गई अस्थाई चौकी में पदस्थ सुरेंद्र सिंह को कल अज्ञात कुछ लोगों ने पत्थरों से मार मार कर उनकी हत्या कर दी। दूसरा उदाहरण कल सुबह देखने को मिला जब सिविल वार्ड दो में सरकारी राशन दुकान पर चोरी की घटना सामने आई लेकिन बढ़ते अपराध पर रिपोर्ट ना लिखकर अंकुश लगाने वाली पुलिस में शाम तक रिपोर्ट दर्ज की पहले तो वह चोरी की रिपोर्ट लिखने को ही तैयार नहीं थी फिर शाम को बमुश्किल चोरी की रिपोर्ट लिखी गई क्योंकि यह घटना भी बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह राशन दुकान हरिजन कल्याण थाने के पीछे बनी हुई है।

अब आप खुद अंदाजा लगा ले कि थाने के पीछे चोरी होती हैं और चौकी में पदस्थ सिपाही की हत्या हो जाती है तो क्यों ना माना जाए कि दमोह की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है इसमें बड़े बदलाव किए जाने चाहिए ताकि जनता का विश्वास फिर से कानून व्यवस्था पर कायम हो सके क्योंकि अब जनता ही अपने आप को भगवान भरोसे मान बैठी है जिम्मेदार मोन बैठे हैं। अगर ऐसी घटनाओं पर पुलिस का रवैया ढुलमुल हो तो भला अपराधियों को प्रोत्साहन देना ही माना जाएगा।

आरक्षक को सलामी देकर पुष्प चक्र अर्पित कर दी अंतिम विदाई
दमोह. आरक्षक सुरेंद्र सिंह एस एफ 10 वीं बटालियन के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम हो जाने के बाद एसपी ऑफिस के समीप स्थित बटालियन केंद्र में ऑन ड्यूटी के दौरान मौत होने पर अंतिम विदाई सलामी के साथ पुष्प चक्र अर्पित किए पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार और समस्त पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कर नमन किया इसके बाद आरक्षक मृतक के निवास के लिए पूरे सम्मान के साथ रवाना किया. आईजी, दमोह पुलिस अधीक्षक और बटालियन के सीईओ और भी पुलिस अधिकारी अंत्येष्टि में शामिल हुए

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now