नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बागेश्वर महाराज ने आज जो मंच से कहा उसके बाद दमोह की राजनीति में आएंगे बड़े बदलाव। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बागेश्वर महाराज ने आज जो मंच से कहा उसके बाद दमोह की राजनीति में आएंगे बड़े बदलाव।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बागेश्वर महाराज ने आज जो मंच से कहा उसके बाद दमोह की राजनीति में आएंगे बड़े बदलाव।

विधानसभा में गूंजेगा दमोह के तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर अतिक्रमण का मामला बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने सभी विधायकों से की अपील।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की राम कथा के दूसरे दिन आज बड़ी संख्या में हिंदू धर्म छोड़ चुके 362 लोगों की घर वापसी हुई।

दमोह सांसद पहलाद पटेल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की राम कथा सुनने पहुंचे। विधायक अजय टंडन और सांसद पहलाद पटेल के सामने ही जनता से कहा जो सनातन का नहीं गौ माता का नहीं जो हिंदू धर्म का नहीं ऐसे नेताओ या अभिनेता हो या अधिकारी हो उन सब का बायकॉट होना चाहिए ताकि सनातन धर्म पर आच आने पर ऐसे लोग अपनी मौन स्वीकृति ना दें और खुलकर सनातन के साथ खड़े नजर आए जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।

दमोह पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज की दमोह में आज दूसरे दिन चल रही राम कथा में हजारों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं दमोह जिले के गांव गांव से लोग धीरेन्द्र कृष्ण महराज शास्त्री जी की राम कथा सुनने के लिए दमोह में आ रहे हैं और राम कथा का आनंद लेते हैं प्रतिदिन1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रामकथा होती हैं आज राम कथा में आज हिंदू धर्म छोड़ चुके लोगों ने बड़ी संख्या में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के समक्ष हिंदू धर्म में घर वापसी की ।

घर वापसी करने वाले लोगों ने बताया कि हमें नौकरी पैसे का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने को कहा गया था कुछ लोगों ने आर्थिक तंगी और बीमारियों में बढ़ते खर्च को लेकर दिए लालच के चलते हिंदू धर्म त्याग कर ईसाई धर्म अपना लिया था और आज जब उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के समक्ष पहुंचकर अपनी सारी व्यथा बताई और हिंदू धर्म में वापसी की और शपथ ली कि मैं कभी अब हिंदू धर्म को नहीं छोडूंगा और अपने सनातन धर्म में ही रहूंगा सनातन धर्म की सेवा करूंगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने आज कृष्णा पैलेस में दूसरे दिन प्रेस वार्ता रखी जहां पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए दमोह के सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर में भोलेनाथ के मंदिर के पास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी नेताओं से अपील की।

कि जो नेता जिस स्तर से बांदकपुर सिद्ध क्षेत्र के अतिक्रमण के लिए जो कर सकता है करना चाहिए और दमोह विधायक अजय टंडन जी से विधानसभा मैं बांदकपुर धाम के अतिक्रमण का पश्न उठाने की बात की और बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब विकास के नाम पर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाता है उन रास्तों में आने वाले मंदिर जब तोड़े जा सकते हैं तो दमोह के सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर के सौंदर्यकरण में आने वाले अतिक्रमण को क्यों नहीं हटाया जा सकता।

आज की नई पीढ़ी जो लव जिहाद के चलते दूसरे समाजों में शादी कर लेती हैं ऐसी लड़कियों को भी सलाह दी कि सनातन धर्म में रहे और सनातनियो से ही शादी करें किसी के जाल में ना फंसे। फिल्मों के माध्यम से सनातन धर्म पर कई बार फिल्मी कलाकारों द्वारा हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिश की गई है यही वजह है कि वह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का भी विरोध करते नजर आए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now