नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से जा रही है लोगों की जान जिला सीएचएमओ बैठी हुईं है मौन। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से जा रही है लोगों की जान जिला सीएचएमओ बैठी हुईं है मौन।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से जा रही है लोगों की जान जिला सीएचएमओ बैठी हुईं है मौन।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिन से होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह जिले में यूं तो कई झोलाछाप डॉक्टर है जो धड़ल्ले से अंग्रेजी इलाज कर लोगों को बीमारियों से ठीक कर देने का दावा कर लाखों रुपए कमा रहे हैं जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले दिनों ऐसे ही एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन के बाद बताया गया था मरीज की मौत हो गई थी।

जो मामला पथरिया थाना क्षेत्र में हुआ था इसके बावजूद भी जिला प्रशासन मौन बैठा है ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है आज आपको बता दें कि दमोह के टॉकीज चौराहे पर बैहराम टॉकीज के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिली लोगों ने बताया कि उसे कुछ तकलीफ हुई और वह गिर गया उसे लोगों ने रास्ते से साइड में बिठाया और पानी भी पिलाया लेकिन कुछ देर बाद उस वृद्ध की मौत हो गई उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया जहां पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में जाकर शव गृह में रखवा दिया और उसकी खाना तलाशी ली और पुलिस उस व्यक्ति की पतासाजी में जुट गई जब उसके कपड़ों की खाना तलाशी हुई तब उसके जेब से एक झोलाछाप डॉक्टर का पर्चा

 

निकला जिसमें ना डॉक्टर का नाम है ना मरीज का नाम है और साथ में अंग्रेजी दवाई का एक पत्ता उसके जेब में और कुछ पैसे निकले हैं अभी तक अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उसके जेब में निकले झोलाछाप डॉक्टर के पर्चे से स्पष्ट नजर आ रहा है कि वह झोलाछाप डॉक्टर का शिकार हुआ होगा। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम से सभी बातें क्लियर होगी की वृद्ध की जान कैसी गई

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now