नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीजे बाजे की धुन पर नाचते गाते निकली शिवजी की बारात जगह-जगह किया गया शिव भक्तों कि स्वागत। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

डीजे बाजे की धुन पर नाचते गाते निकली शिवजी की बारात जगह-जगह किया गया शिव भक्तों कि स्वागत।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डीजे बाजे की धुन पर नाचते गाते निकली शिवजी की बारात जगह-जगह किया गया शिव भक्तों कि स्वागत।

धूमधाम से मनाया जा रहा है आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व संपूर्ण देश के सभी शिवालयों में आज भगवान भोलेनाथ की बारात निकल रही है तो लोग शिवालय पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं दमोह के तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में रात्रि 2:00 बजे से ही भक्तों की लंबी लंबी कतार देखी गई तो वही आज दमोह जिले में भी भगवान भोलेनाथ की बारात लेकर शिव भक्त जागेश्वरनाथ बांदकपुर पहुंच रहे हैं जिसमें प्रमुख रुप से पुराना थाना जगदीश व्यायाम शाला के युवा मंडल द्वारा शिव की प्रतिमा लेकर निकले भोले के सभी भक्त डीजे बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए पैदल ही दमोह से

बांदकपुर के लिए निकले जहां पर बारात का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है टाॅकीज चौराहे पर मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा स्वागत किया गया एवं बारातियों को छाछ पिलाई गई वकौली चौराहे पर भी बारात का स्वागत किया गया। अहिरवाल समाज द्वारा बड़े पुरा मैं युवाओं ने बारात का भव्य स्वागत किया कई जगह खीर पुरी बांटकर बारात का स्वागत किया तो कई जगह जलपान कराया गया।

दमोह जिले से 3 शिवजी की बारातें निकलती हैं जो कि 2बाराते तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर के लिए जाती है तो एक जटाशंकर धाम से उठकर शहर भ्रमण करते हुए जटाशंकर पहुंचती है जहां शिव पार्वती जी विवाह के साथ ही आज शिवरात्रि के दिन को भोले के भक्त उनकी बारात में शामिल होकर धर्म लाभ लेते हैं।

सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर में आज महाशिवरात्रि के दिन जहां लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं उनकी व्यवस्थाओं में जिले के कलेक्टर और एसपी भी मॉनिटरिंग करते नजर आ रहे हैं सारी व्यवस्थाएं दमोह एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगाकर की जा रही है जिससे दमोह के तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर नाथ आने वाले भक्तों के लिए कोई भी परेशानी ना हो।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now