नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह सिटी कोतवाली पुलिस शराबियों पर अंकुश लगाने में विफल डॉक्टर शुक्ला ने भी माना पुलिस का फेलियर। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह सिटी कोतवाली पुलिस शराबियों पर अंकुश लगाने में विफल डॉक्टर शुक्ला ने भी माना पुलिस का फेलियर।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह सिटी कोतवाली पुलिस शराबियों पर अंकुश लगाने में विफल डॉक्टर शुक्ला ने भी माना पुलिस का फेलियर।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अस्पताल में यूं तो आए दिन शराबियों का आतंक देखने को मिलता है जहां लोग शराब पीकर डिलिवरी वार्ड में भी घुस जाते हैं पिछले दिनों एक शराबी द्वारा डिलिवरी वार्ड में घुसकर हंगामा करने का मामला सामने आया था अस्पताल के स्टाफ ने शराबी को पकड़कर सिटी कोतवाली के हवाले किया था। तो वहीं पिछले दो-तीन दिन पहले अस्पताल के सामने आए दो शराबियों की बड़ी घटनाएं

सिटी कोतवाली पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर रही है? दो-तीन दिन पहले जहां एक शराबी ने अस्पताल चौराहे पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की जिसे समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर बुझा दिया जिसके बाद शराबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तो वही जिला अस्पताल में अस्पताल चौकी के सामने ही एक शराबी घंटों शराब खोरी करता दिखाई दिया अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। आपको बता दें कि जिला अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर ही मयखाने खुले हुए हैं शायद यही वजह है कि लोग शराब पीकर आए दिन अस्पताल में हंगामा करते नजर आते हैं जिस पर सिटी कोतवाली का कोई भी अंकुश या नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा है।

कल रात फिर जिला अस्पताल में डॉक्टर और वार्ड बॉय ड्यूटी रत सुरक्षाकर्मियों के द्वारा हड़ताल की गई काम बंद किया गया डॉक्टरों के साथ ड्यूटी रत कंपाउंडर व गार्ड के द्वारा गेट पर बैठकर काम बंद किया गया दरअसल यहां रात में पहले गार्ड के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया बताया जा रहा है कि तीन चार लोगों के द्वारा एक गार्ड को पत्थर मार दिया गया वहीं चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले थे चाकू लेकर कुछ लोग घूम रहे थे जिसके बाद इकट्ठे होकर वार्ड बॉय उनको पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग खड़े हुए जिसके बाद सभी ने गुस्से मैं आकर डॉक्टरों के साथ अस्पताल के गेट पर बैठ कर काम बंद किया जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची समझाइश देने के बाद पुनः डॉक्टरों के द्वारा अपना काम प्रारंभ किया गया वही उनका कहना है कि कल 12:00 बजे तक अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो वह एक बार फिर काम बंद कर देंगे और किसी भी प्रकार का इलाज नहीं किया जाएगा कल रात हुई घटना को लेकर क्या कहना है डाक्टरों व पुलिसकर्मी का, दमोह. आरएमओ विशाल शुक्ला, डयूटी रत डॉक्टर जावेद खान,डॉक्टर जलज बजाज, डॉक्टर सोनू शर्मा और अस्पताल स्टाफ के डॉक्टरों ने जहां इस घटना को पुलिस का फेलियर करार दिया।

इस दौरान एक इंस्पेक्टर अपनी प्रोफेशनल वर्दी को छोड़ डिजाइनर वर्दी में भी दिखाई दिए।

तो वहीं पुलिस के आश्वासन के बाद वापस कार्य पर लौटा, सीसीटीवी अनुसार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, सिटी कोतवाली से सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर आलोक तिरपुडे, एएसआई अलजार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा,

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now