नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकार की वादाखिलाफी के चलते धरने पर बैठी आंगनबाड़ी बहनाएं । – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सरकार की वादाखिलाफी के चलते धरने पर बैठी आंगनबाड़ी बहनाएं ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरकार की वादाखिलाफी के चलते धरने पर बैठी आंगनबाड़ी बहनाएं ।

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान इन दिनों यूं तो लाडली बहना योजना लाने से बहनों की आंख के तारे बने हुए हैं तो वही कम वेतन में भरपूर काम करने वाली आंगनबाड़ी बहनों की समस्याएं ना सुनकर अपने भाई शिवराज सिंह के प्रति उनकी नाराजगी देखी जा सकती है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले 7 दिनों से अपने-अपने जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठी हैं नवरात्रि के चलते अब आंगनबाड़ी बहनों ने माता के भजन कीर्तन से शिवराज सिंह चौहान को सद्बुद्धि देने की मातारानी से गुहार लगाई है और जल्द ही इन आंगनबाड़ी महिलाओं की मातारानी मनोकामना पूरी करें। इसी उद्देश्य से नवरात्रि के पावन पर्व पर आंदोलन के बीच अब आंगनबाड़ी बहनें धरना प्रदर्शन में भजन कीर्तन कर मातारानी को प्रसन्न करने में लगी है ।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा तिवारी ने बताया कि 2022 में हम लोग 45 दिन तक धरना प्रदर्शन करते रहे उसके बाद कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह के आश्वासन पर हम लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया उन्होंने हम लोगों से वादा किया था कि आपकी समस्याएं 15 दिन में पूरी की जाएंगी एवं आपको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर आएंगे और आपकी समस्याएं सुनी जाएगी अभी तक मध्य प्रदेश सरकार के 15 दिन नहीं हुए यही वजह है कि आज हमें धरना प्रदर्शन पूरे मध्यप्रदेश में करना पड़ रहा है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now