नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जननी एंबुलेंस वाहन का हो रहा दुरुपयोग जननी महिला की जगह फर्जी आईडी रजिस्ट्रेशन से ले जाये जा रहे आम मरीज। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जननी एंबुलेंस वाहन का हो रहा दुरुपयोग जननी महिला की जगह फर्जी आईडी रजिस्ट्रेशन से ले जाये जा रहे आम मरीज।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जननी एंबुलेंस वाहन का हो रहा दुरुपयोग जननी महिला की जगह फर्जी आईडी रजिस्ट्रेशन से ले जाये जा रहे आम मरीज।

दमोह जननी एम्बुलेंस वाहनों का दमोह में हो रहा वेजा दुरुपयोग की जानकारी सामने आ रही है आपको बता दें की जननी योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला के लिए जितनी बार भी अस्पताल चेकअप की जरूरत हो उतनी बार उसे जननी सेवा के अंतर्गत एंबुलेंस मुहैया कराई जाती है गर्भवती जननी को भले ही इस स्कीम

के बारे में ना मालूम हो लेकिन जननी एंबुलेंस के चालकों को इस योजना की पूरी जानकारी होने की वजह से वह इस योजना का निरंतर दुरुपयोग कर पैसे कमा रहे हैं और सरकार को भी चूना लगा रहे हैं जननी एम्बुलेंस के ड्राइवर किसी भी व्यक्ति के मोबाइल से

फर्जी फोन कर ड्रॉप केस बनवाकर सरकार से पैसे ऐठ़ रहे हैं तो वही किसी भी मरीज को रास्ते में बैठा लेते हैं और उससे पैसे कमा रहे हैं आज एक घटना सामने आई जहां दमोह अस्पताल से ऑटो से निकला एक मरीज जिसे बड़ी देवी के यहां जननी एक्सप्रेस में बैठा लिया गया और उसे उसके घर तक छोड़ने के पैसे भी लिए गए जबकि जननी एंबुलेंस केवल गर्भवती

महिलाओं के लिए ही ले जा सकती है दूसरी घटना भी एक सामने आई जहां एक मरीज की छुट्टी हुई जिसे जननी एक्सप्रेस पैसे लेकर छोड़ने जा रही थी जब जागरूक नागरिकों द्वारा उस एंबुलेंस को रुकवाया गया तो देखा उसमें कोई भी गर्भवती महिला नहीं थी बल्कि अस्पताल से सर में चोट लगे मरीज को एंबुलेंस उसके घर छोड़ने जा रही थी।


एम्बुलेंस गाड़ी नंबर CG04NZ6088 से मरीज को ले जाते हुए रोका तब जाकर ड्राइवर ने मरीज को वही रास्ते में उतार कर भाग खड़ा हुआ। कुछ दिन पहले भी एक एंबुलेंस के ड्राइवर का पैसे मांगते हुए वीडियो

वायरल हुआ था इसके बाद उस ड्राइवर को सेवा निर्मित कर दिया गया था। अब देखना होगा इस खबर के बाद ऐसे ड्राइवरों पर क्या कार्यवाही की जाती है जो प्राइवेट अस्पतालों से सांठ गांठ कर फर्जी आईडी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लगातार जननी वाहन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now