नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह बना हथियारों की मंडी, एक और अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह बना हथियारों की मंडी, एक और अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह बना हथियारों की मंडी, एक और अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार।

दमोह। जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक साल में तीन से अधिक अवैध हथियार फैक्ट्रियों का खुलासा हो चुका है, इसके बावजूद अवैध गतिविधियों पर लगाम नहीं लग रही। ताजा मामला दमोह देहात थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दमोह देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर न्यू ब्रिज के नीचे, पप्पू पटेल के घर के पास सागर नाका क्षेत्र में छापा मारकर दो माउजर, एक 12 बोर का देसी कट्टा, कारतूस, चाकू और हथियार बनाने की सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई में 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. राजा उर्फ बल्लम अहिरवाल (19), खजरी मोहल्ला, दमोह

2. रामसिंह बिड़ला (19), चैनपुरा बजरिया, दमोह

3. संदीप उर्फ सुदामा पटेल (36), मागंज, दमोह

4. पवन अहिरवाल (24), हिरदेपुर, दमोह देहात

5. सोनू उर्फ सोमनाथ राठौर (19), खिरिया (मडला), दमोह देहात

6. शशांक उर्फ मनू शुक्ला (19), इंद्रा कॉलोनी, दमोह


दो माउजर व कारतूस (कीमत लगभग ₹30,000)

एक 12 बोर देसी कट्टा (कीमत लगभग ₹5,000)

एक चाकू (कीमत ₹500)

एक 315 बोर अधबना कट्टा (कीमत ₹5,000)

कट्टा व कारतूस बनाने की सामग्री, खाली कारतूस के खोखे (कीमत ₹6,000)

नगद ₹4,000
कुल बरामद सामग्री की कीमत: लगभग ₹50,500


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी सउनि रमाशंकर मिश्रा, सउनि अकरम खान सहित साइबर सेल के सौरभ टंडन एवं अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

दमोह में लगातार सामने आ रहे हथियार निर्माण के मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस बढ़ती हुई चुनौती से निपटने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed