नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में यह पाया गया कि कर्मचारियों को बिना कारण परेशान किया गया, तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में यह पाया गया कि कर्मचारियों को बिना कारण परेशान किया गया, तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह नगर पालिका में देर रात हंगामा: कलेक्टर बोले, “कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान किया तो होगी कार्रवाई”

दमोह नगर पालिका एक बार फिर विवादों में है। रविवार देर रात नगर पालिका कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को काम करते देख पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पार्षदों ने सवाल उठाया कि संडे की रात इस तरह कार्यालय में काम करने की जरूरत क्यों पड़ी, कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं की जा रही?

इस घटनाक्रम को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने बताया कि वे एक पूर्व कर्मचारी द्वारा हाईकोर्ट में दायर केस के जवाब के लिए आवश्यक दस्तावेज, जैसे सर्विस बुक आदि लेने आए थे। यह पूरा विवाद करीब एक घंटे से ज्यादा चला और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवाद पर दमोह कलेक्टर कोचर ने संज्ञान लेते हुए कहा, “कई बार सरकारी दफ्तरों में देर रात काम करना पड़ता है। नगर पालिका की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मैंने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जांच करें कि कर्मचारी वहां क्यों गए थे और क्या कारण था।”

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में यह पाया गया कि कर्मचारियों को बिना कारण परेशान किया गया, तो दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।दमोह नगर पालिका पहले भी सीएमओ स्याही कांड और पूर्व सीएमओ को बिना जवाब के ही सागर अटैच करने जैसे मामलों को लेकर चर्चाओं में रही है। ऐसे में यह नया विवाद एक बार फिर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

रिपोर्ट: डेंजर भारत न्यूज पोर्टल

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now