नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी ने आज दिए गए आदेशों में और भी सख्ती करते हुए दिए नए आदेश !नए आदेश 3 मई से होंगे लागू जाने नए आदेश के बारे में! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी ने आज दिए गए आदेशों में और भी सख्ती करते हुए दिए नए आदेश !नए आदेश 3 मई से होंगे लागू जाने नए आदेश के बारे में! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला मजिस्ट्रेट तरुण राठी ने आज दिए गए आदेशों में और भी सख्ती करते हुए दिए नए आदेश !नए आदेश 3 मई से होंगे लागू जाने नए आदेश के बारे में!

दमोह : 01 मई 2021
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तरूण राठी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में 18 अप्रैल 2021 से 29 अप्रेल 2021 तक जारी समस्त आदेशों में आंशिक संशोधन किया है।

जिला मजिस्ट्रेट श्री राठी ने जारी आदेश में कहा है 29 अप्रैल 2021 से दमोह जिले की राजस्व सीमा में 08 मई 2021 की प्रातः 06 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रखा गया है । इस दौरान कोरोना कफ्यू को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समस्त मेडीकल व पी.डी.एस. की दुकानें पूर्ववत दिनभर खुल सकेंगी । शेष दुकाने जिनको पूर्व से खोलने की अनुमति है वे प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक ही खुल सकेंगी । सब्जी/फल के विक्रेता पूर्ववत हाथठेला/फेरी मात्र प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक ही विक्रय कर सकेंगे । दूध की दुकानें पूर्ववत प्रातः 7 से 11 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 7 बजे तक खुल सकेंगी ।
किराना व्यापारी भी प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होम डिलेवरी कर सकेंगे । इस हेतु संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट संबंधित दुकानों के (प्रत्येक दुकान से अधिकतम 2 व्यक्तियों हेतु) दुकानदारों को अनुमति प्रदान करेंगे । शादी-विवाह के कार्यक्रम में 50 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की छूट दी गई थी, जिसे समाप्त किया किया जाता है । अब शादी-विवाह में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों की संख्या को 20 व्यक्ति तक सीमित किया जाता है ।

विवाह कार्यक्रम बारात घर/गेस्ट हाउस में आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी । इसके पालन हेतु बारात घर/गेस्ट हाउस मालिक जिम्मेदार होंगे । दमोह जिले की राजस्व सीमा में समस्त हाट बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे।
यह आदेश 03 मई 2021 से प्रभावशील होगा तथा आदेश 18 अप्रैल 2021 29 अप्रैल 2021 तक जारी समस्त आदेशों में उल्लेखित शेष प्रतिबंध यथावत रहेंगे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now