नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत | – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के ढाबो पर बिक रही अवैध शराब पर अब आबकारी विभाग की टेढ़ी नजर होटलों व ढाबों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई!

दमोह कलेक्टर श्री एस. कृष्ण चेतन्य द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी शरदचंद निगम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 28 जून 2021 को होटल ढाबों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई. कार्यवाही में दमोह शहर एवं हाई-वे रोड स्थित ढाबों की तलाशी लेकर आरोपियों के विरुद्ध 04 प्रकरण आबकारी अधिनियम धारा 34(1), 36के अधीन कायम किये गए.उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, मधुसूदन दीवान,आरक्षक जगदम्बा पांडेय, हर सिंह कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया एवं नगर सैनिक बल उपस्थित रहे.

मोदी सरकार का एक और राहत पैकेज, कोविड प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ का ऐलान।

कोरोना काल में इकॉनमी को मोदी सरकार की बूस्टर डोज, किए 8 बड़े ऐलान, छोटे कारोबारी, ट्रेवल-टूरिज्म, हेल्थ सेक्टर को मिलेगी बड़ी राहत।

रबी में गेहूं की 4.32 करोड़ टन खरीदी हुई।किसानों को 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया आत्मनिर्भर भारत योजना की मियाद बढ़ाई *वित्त मंत्री।*

तीन साल के लिए क्रेडिट गारंटी योजना जारी की गई है। 25 लाख छोटे कारोबारियों को 1.25 लाख रुपये तक का कर्ज मिलेगा।

वित्‍त मंत्री ने ऐलान किया कि क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत कोविड-19 से प्रभावित 25 लाख से ज्‍यादा लोगों को 3 साल के लिए 1.25 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा. वित्‍त मंत्री ने योजना का ऐलान करते हुए साफ किया कि इस कर्ज पर लगने वाला ब्‍याज बैंकों के लिए तय एमसीएलआर (MCLR) से 2 फीसदी अधिक होगा!

संक्रमण के मामले गिरावट, 24 घंटे में 46,148 नए केस,979 लोगों की मौत, करीब 58 हजार से उपर रिकवरी, मरीज ठीक हूए।

टीकाकरण को लेकर पीएम मोदी ने फिर दोहराया अपना वक्तव्य, कहा- गति पकड़ रहा है भारत का अभियान।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम बटियागढ़ थाने अंतर्गत फुटेरा चौकी के फुटेरा निवासी एक युवक के साथ गुटखा के विवाद पर मारपीट की गई घायल युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटियागढ़ लाया गया जहाँ पर उपचार जारी हैं।

चीन को राजनाथ सिंह की दो टूक, बोले- जवान सीमा पर हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम।

मुंहतोड़ जवाब* चीन के खिलाफ आक्रामक हुआ भारत, सीमा पर तैनात किए 50 हजार अतिरिक्त सैनिक।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत ने 50 हजार सैनिकों को भेजा है। साथ ही लड़ाकू विमानों को भी अलर्ट पर रखा है। हालांकि, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

लाल किला दंगा मामले में एक लाख का इनामी वांटेड गिरफ्तार, पांच महीने से था फरार।

कांग्रेस में कलह* पशोपेश में हाईकमान, भाजपा से लड़े या अपने नेताओं के झगड़े निपटाएं।

एक और विवाद* ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश।

कोरोना की तीसरी लहर* एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने चेताया, कहा- स्वास्थ्य सिस्टम करना होगा और मजबूत।

बाजार में जल्द मिलेगी कोरोना की स्वदेशी दवा की 2DG, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने की घोषणा।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी की व्यावसायिक लॉन्च का एलान हो गया है। डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने कहा कि कोरोना की स्वदेशी दवा 2DG जल्द बाजार में भी मिल सकेगी।

आंध्र प्रदेश के आठ जिलों में सुबह छह से रात नौ बजे तक छूट, रेस्तरां-शराब की दुकानें रहेंगे बंद।

बदरीनाथ, केदारनाथ सहित  चारधाम यात्रा एक जुलाई से नहीं होगी शुरू, हाईकोर्ट ने लगाई  रोक।

भारत नहीं UAE में होगा टी-20 वर्ल्ड कप, कोरोना संकट के कारण BCCI का फैसला।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) ने पिछले कई सप्ताहों से चल रही
अटकलबाजियों पर विराम लगाते हुए सोमवार को कहा कि कोरोना संकट के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now