नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाशिवरात्रि के महापर्व पर संगीतमय भजन संध्या के साथ जिले भर से आने वाली बरातों का शिवभक्तों ने मंच से किया स्वागत सम्मान – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

महाशिवरात्रि के महापर्व पर संगीतमय भजन संध्या के साथ जिले भर से आने वाली बरातों का शिवभक्तों ने मंच से किया स्वागत सम्मान

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले के सिद्ध क्षेत्र जागेश्वर नाथ महादेव की नगरी बांदकपुर धाम में महाशिवरात्रि के महापर्व पर लाखों श्रद्धालुओं भक्तों की उपस्थिति रही। महाशिवरात्रि के 1 दिन पहले से ही जहां मां नर्मदा का जल लेकर हजारों कावड़ यात्री बांदकपुर धाम पहुंचे। जिसमें चिलोध, माला बमोरी, रोन,बनवार क्षेत्र से लगभग 2 से 3 हजार कावड़ यात्रियों का जत्था बम बम भोले की गूंज के साथ ग्वारीघाट जबलपुर से बांदकपुर धाम पहुंचा।बरमान घाट से भी हजारों कावड़िए भक्त बांदकपुर धाम पहुंचे।कावड़ियो के स्वागत सम्मान में दमोह से लेकर जगह जगह सभी समन्ना आदि प्रमुख मार्गो पर अनेकभक्तों द्वारा भोग भंडारे चलाए गए।

महाशिवरात्रि महामहोत्सव पर बांदकपुर मंदिर का दृश्य देखने लायक था सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें भोलेनाथ के दर्शन के लिए बम बम भोले के नारे के साथ लग गई । जहां सुबह 4 बजे भोले बाबा की भव्य आरती के साथ सभी भक्तों को भोलेनाथ के दर्शन प्रारंभ हुए।

अनेक श्रद्धालु भक्तों ने भी अपनी अपनी ओर से जगह जगह भोग भंडारे यात्रियों श्रद्धालुओं के लिए चलाए हुए थे जिसमें दमोह के अनेक भक्तों द्वारा जगह जगह भंडारे चलाए गए ,मुड़ा समाज द्वारा भंडारा,राधे फ्लैक्स पटेल जी द्वारा भंडारा,संजय यादव द्वारा भंडारा,कैलाश शैलार द्वारा भंडारा और बांदकपुर के स्थानीय जनों द्वारा श्री पप्पू विश्वकर्मा,शुभम पांडे,गोलक प्रजापति व अनेक भक्तों द्वारा जगह जगह भंडारे चलाए गए।

भोले बाबा की नगरी में लाखों भक्तों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से अद्भुत दृश्य बांदकपुर धाम में दिखाई दे रहा था। वही शाम होते ही रोशनी लाइट सजावट से बांदकपुर धाम का सुंदर दृश्य अद्भुत दिखाई दे रहा था।रात्रि को मंदिर के पास प्रतिवर्ष की तरह मंदिर बाजार चौक पर संगीतमय भजन संध्या का भव्य आयोजन शिवभक्तों की ओर से रखा गया था।

जिसमें अनेक कलाकारों ने सुंदर धार्मिक गीत प्रस्तुत कर आने वाले श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही दमोह जिले के कोने कोने से अनेक बारातें भी सुंदर सुंदर झांकियों के साथ बांदकपुर धाम पहुंची जिनमें दमोह से तीन गुल्ली की भव्य बारात, पुराना थाने की प्रसिद्ध बारात, साथ ही बांदकपुर के पास केवलारी ग्राम से आने वाली बारात, गुंजी ग्राम से आने वाली बारात , कुडई देवडोंगरा से आने वाली बारात, माला बम्होरी से आने वाली बारात के साथ बांदकपुर धाम से भी बारात भोलेनाथ के द्वार पर पहुंची जहां मंच के माध्यम से शिवभक्तों ने बारातियों का फूल बरसा कर माला श्रीफल भोलेनाथ की फोटो के साथ यथासंभव स्वागत सम्मान किया।

मंच पर उपस्थित अनेक भक्तों ने अपनी अपनी ओर से बांदकपुर धाम के विकास की बात प्रमुखता से रखी जिसमें अनेक भक्तों ने कहा कि मंदिर के मुख्य द्वार का अतिक्रमण शीघ्र हटना चाहिए क्योंकि मंदिर के आसपास पर्याप्त जगह न होने के कारण यात्रियों को खड़े होने बैठने की भी पर्याप्त जगह नहीं है और बांदकपुर भोलेनाथ का मंदिर भी वर्षों से ढका हुआ है अतिक्रमण हटने के बाद पूरा मंदिर भव्य रुप से दिखाई देगा साथ ही मंदिर के आसपास व्यवस्थित सुविधाएं आदि भी संभव हो सकेगी इसलिए शीघ्र ही राजनेताओं को वर्तमान सांसद विधायक,सरकार और जिला प्रशासन को प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ भोलेनाथ के मंदिर से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर भव्य कॉरिडोर का निर्माण करना चाहिए ।

जैसे श्री अयोध्या धाम का विकास हो रहा है , वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ है, मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी मैं महाकाल लोक का भव्य कोरिडोर बना है वैसे ही श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में भी भव्य कॉरिडोर का निर्माण होना चाहिए सभी भोले भक्तों की यही मांग है इस प्रकार से अनेक अनेक भक्तों पत्रकारों ने अपनी बात शासन राजनेताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया है और भोलेनाथ से भी प्रार्थना की है कि अगली महाशिवरात्रि के पहले यह भव्य कार्य निश्चित रूप से संपन्न होगा। जिला प्रशासन ने भी पूरे मेले के आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया,साथ ही दमोह जिले के सभी प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं ने भी बांदकपुर धाम के महामहोत्सव को प्रमुखता से दिखाया।कार्यक्रम में मनीष राजौरिया,पुरषोत्तम चौबे,तुलसीराम तिवारी,अशोक पाठक,राम गुड्डा रैकवार,विक्रम सोनी,शंभू विश्वकर्मा,विनय असाटी,संदीप पाठक,सीताराम यादव,ओम प्रकाश शर्मा,लखन ठाकुर सहित अनेक अनेक भक्तों की उपस्थिति रही।राम गौतम शंकर ने सभी का आभार जताकर बांदकपुर धाम के लिए विकास व्यवस्था हेतु एक एक भक्त से प्रयास करने के लिए प्रार्थना ओर आव्हान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now