नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माइसेम फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी पूर्व कर्मचारी के साथ मारपीट कर किया लहूलुहान पीड़ित के परिजनों ने बनाया घटना का वीडियो। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

माइसेम फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों की गुंडागर्दी पूर्व कर्मचारी के साथ मारपीट कर किया लहूलुहान पीड़ित के परिजनों ने बनाया घटना का वीडियो।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले की एक मात्र सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ की माइसेम सीमेंट फैक्ट्री के गार्डों की गुंडागर्दी चरम पर है। मायसेम सीमेंट फैक्ट्री जिले का एक मात्र उद्योग है लेकिन यहां का प्रबंधन अपने तानाशाही रवैया और सुरक्षा गार्डों की गुंडई के लिए हमेशा खबरों में रहा है। एक बार फिर सीमेंट प्रबंधन के गुंडों ने अपने ही पूर्व कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया जिससे कर्मचारी लहूलुहान हो गया। नरसिंहगढ के बाजार मोहल्ला निवासी श्रीराम उपाध्याय पहले माइसेम फैक्ट्री में वाहन चालक के रूप में पदस्थ था और कंपनी प्रबंधन के द्वारा लगातार प्रताड़ित कर कर उसे हटा दिया था।

 

श्रीराम द्वारा इसी बात को लेकर एक केस भी दर्ज करवाया गया था जिससे फैक्ट्री प्रबंधन‌ उससे खुन्नस खाये हुए है । चूंकि श्रीराम के बच्चे फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा संचालित स्कूल में अध्ययनरत है, जिनकी कोचिंग के संबंध में वह स्टाफ गेट पर कोचिंग की अनुमति के लिए आवेदन देने गया था। इस दौरान गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी ज्ञानचंद मिश्रा से बहस हो गयी और मिश्रा ने गाली गलौज कर उपाध्याय को गेट के बाहर जाने को कहा बात बढी तो वहां पर तैनात फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों ने श्रीराम के साथ मारपीट कर लहू लुहान कर दिया।

घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित की पत्नी रचना एवं उसके बच्चे वहां पहुंच गए और उन्होंने भी अपने पिता के साथ मारपीट करने का विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी उनसे भी बुरा बर्ताव करने लगे । यहां तक कि मासूम‌ बेटे को धक्का देकर गिरा दिया, पीडित जब पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने आवेदन लेकर खानापूर्ति कर ली।

पीड़ित के अनुसार वह अपनी बच्ची की कोचिंग पढ़ाई करने की अनुमति लेने के लिए गेट पर गया था जिस पर वहां पर पदस्थ रमाकांत मिश्रा के द्वारा अभद्रता करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे उसे चोट पहुंची, घटना के संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन से पक्ष जानने का प्रयास किया तो मेन गेट पर पदस्थ सुरक्षा अधिकारी यादव के द्वारा जानकारी देने की बजाय मीडिया कर्मी को गेट से बाहर कर दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन उसे न्याय मिलेगा या नहीं ये तो वक्त ही बतायेगा?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now