नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने पश्चात संस्कृति को छोड़ते हुए अपने हिंदू रीति रिवाज को बढ़ावा देने के लिए सेवा और भक्ति से मनाया जन्मदिवस। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने पश्चात संस्कृति को छोड़ते हुए अपने हिंदू रीति रिवाज को बढ़ावा देने के लिए सेवा और भक्ति से मनाया जन्मदिवस।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने पश्चात संस्कृति को छोड़ते हुए अपने हिंदू रीति रिवाज को बढ़ावा देने के लिए सेवा और भक्ति से मनाया जन्मदिवस।

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने सेवा और भक्ति से मनाया जन्मदिवस।

दमोह, मध्य प्रदेश | 6 जून 2025
मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनुज पाराशर जी ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत आध्यात्मिकता और सामाजिक सरोकारों के साथ की। वे आज प्रातः देव श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने भगवान शंकर का अभिषेक कर फल-फूल और प्रसाद अर्पित करते हुए पूजन-अर्चन किया।

पूजन उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जिला अस्पताल प्रांगण में जहां फलदार आम का वृक्ष लगाया गया तो वही नेहरू पार्क में भी मॉर्निंग वॉक समिति नेहरू पार्क के सदस्यों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया और आयुर्वेद में नींबू का बड़ा महत्वत है इसको ध्यान में रखते हुए नेहरू पार्क में नींबू का पौधा रोपण किया इस दौरान मौजूद रहे मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र कुमार जैन


महमाया रक्तदान एवं जनकल्याण समिति अध्यक्ष अखिलेश रजक डॉक्टर एच एस सूर्यवंशी दम्मू रजक मंटू चौबे रोहित राठौर मोहन पटेल मनोज जोशी अनुपम खरे पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में ज़रूरतमंदों की सहायता हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने स्वयं रक्तदान कर “रक्तदान – महादान” की प्रेरणा दी और समाज के सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

इसके पश्चात श्री पाराशर दीनदयाल रसोई पहुंचे, जहां उन्होंने ज़रूरतमंदों को मात्र ₹5 में थाली उपलब्ध कराने की सरकारी योजना के तहत भोजन वितरण में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने भोजन के कूपन वितरित किए और उपस्थित लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। भोजन पाकर ज़रूरतमंदों ने श्री पाराशर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन ने बताया कि “हमारी संस्था भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए पश्चिमी परंपराओं जैसे केक काटने से परहेज़ करती है। हमारे सदस्य मंदिरों में पूजन कर जन्मदिन मनाते हैं और जनहितकारी कार्यों जैसे वृक्षारोपण, रक्तदान, अन्नदान में सहभागिता करते हैं।”संघ का यह प्रेरणादायी कदम समाज में सेवा, भक्ति और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now