नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता से धोखाधड़ी के बाद अब ठगो ने शासन को बनाया अपना शिकार.. 72 हज़ार की ठगी… वो भी प्रशासन से! कलेक्टर परिसर के भीतर फर्जीवाड़ा! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जनता से धोखाधड़ी के बाद अब ठगो ने शासन को बनाया अपना शिकार.. 72 हज़ार की ठगी… वो भी प्रशासन से! कलेक्टर परिसर के भीतर फर्जीवाड़ा!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

72 हज़ार की ठगी… वो भी प्रशासन से! कलेक्टर परिसर के भीतर फर्जीवाड़ा, अर्जीनवीस पर FIR का आदेश!”

“जनता को तो पहले ही ठगते रहे… अब ठगों ने शासन को भी नहीं छोड़ा!”

दमोह कलेक्टर कार्यालय में ही सरकारी दस्तावेजों से की गई ₹72,500 की ठगी, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन — फर्जी चालानों पर FIR के आदेश।

 

डेंजर भारत न्यूज़ | दमोह | 3 जुलाई 2025
दमोह ज़िले में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। जिस सरकारी कार्यालय में आम जनता को न्याय और सुविधा दी जाती है, वहीं पर बैठकर एक अर्जीनवीस ने 14 लोगों के नाम पर 72,500 रुपये के फर्जी चालान बनाकर शासन को ही ठग डाला।

अब तक ऐसे मामलों में आम जनता शिकार बनती थी, लेकिन इस बार ठगों ने सीधे प्रशासन को ही निशाना बना लिया है, और इसी के चलते प्रशासन ने इस गंभीर अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कराने के निर्देश दे दिए हैं।

शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 14 लायसेंसधारियों ने आवेदन किया। जब दस्तावेजों की जांच की गई, तो पाया गया कि उनके चालान नकली हैं।
रसीद क्रमांक 0055 – ₹51,500

रसीद क्रमांक 0030 – ₹21,000
कुल ठगी – ₹72,500

अर्जीनवीस पदम सिंह ठाकुर, जो कलेक्टर परिसर में वर्षों से कार्यरत हैं, उन पर इन चालानों में हेराफेरी करने और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

ADM मीना मसराम का बड़ा फैसला

ADM ने पुलिस अधीक्षक दमोह को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल ₹72,500 की बात नहीं है, बल्कि यह जांच का विषय है कि कहीं यह ठग वर्षों से इसी तरह का खेल तो नहीं खेलता आ रहा?


सिर्फ चालान नहीं… हो सकता है यह “बड़ी ठगी का सिरा”!

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ हजारों का नहीं, बल्कि लाखों के घोटाले की शुरुआत हो सकता है। अगर यह शख्स वर्षों से इसी तरीके से फॉर्म भरता रहा है, तो इसकी पिछली सभी फाइलों और मामलों की गहन जांच जरूरी है।

पुलिस अब यह पता लगाएगी कि:

क्या इस व्यक्ति ने पहले भी फर्जीवाड़ा किया है?

शासन को अब तक कितने का चूना लगाया गया है?

कितने भोले नागरिकों को ऐसे ठगे गए दस्तावेज दिए गए हैं?

प्रशासन सख्त, FIR का आदेश – अब जांच से खुलेगा पूरा सच!

दमोह पुलिस अब इस प्रकरण में दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की छानबीन करेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस ठग से जुड़े और भी कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

डेंजर भारत न्यूज़ की अपील:

“यदि आपके साथ भी किसी कार्यालय, दलाल या एजेंट द्वारा दस्तावेज़ों में हेराफेरी या धोखाधड़ी की गई है, तो तत्काल पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें। आपकी सतर्कता ही आपके अधिकारों की रक्षा है।”

यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है — इसे शेयर करें ताकि और लोग भी जागरूक हो सकें।

रिपोर्ट: डेंजर भारत न्यूज़ टीम  दमोह

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now