नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत भटिया में भ्रष्टाचार की बू, आवेदक ने कलेक्टर से की जांच की मांग।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

ग्राम पंचायत भटिया में भ्रष्टाचार की बू, आवेदक ने कलेक्टर से की जांच की मांग।डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्राम पंचायत भटिया में भ्रष्टाचार की बू, आवेदक ने कलेक्टर से की जांच की मांग
दमोह, मध्यप्रदेश

दमोह जिले की पटेरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भटिया में निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। गांव के निवासी देशराज सिंह लोधी ने जिला कलेक्टर को एक लिखित आवेदन देकर ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की जाँच की माँग की है।

आवेदक ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और सहायक सचिव द्वारा मिलीभगत कर पंचायत की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। आवेदन में कई गंभीर बिंदुओं का उल्लेख किया गया है, जिसमें कागजों पर निर्माण कार्य दर्शाकर राशि निकालने, मस्टर रोल में फर्जीवाड़ा, जॉब कार्ड और बैंक खातों में गड़बड़ी जैसे मामलों को उजागर किया गया है।

देशराज सिंह लोधी द्वारा लगाए गए मुख्य आरोप –
परफुलेशन टैंक का निर्माण केवल कागजों पर दिखाया गया है।
खेत तालाब योजना के तहत बिना निर्माण कार्य के भुगतान किया गया।
निर्मल सेड स्टेशन की स्थिति भी संदेहास्पद बताई गई है।
मस्टर रोल में एक हितग्राही का जॉब कार्ड और किसी अन्य व्यक्ति का बैंक खाता जोड़कर धन निकासी की जा रही है।
सहायक सचिव और सचिव पंचायत कार्यालय में मौजूद नहीं रहते, जिससे कार्यालय में अक्सर ताला लटका रहता है।

देशराज सिंह लोधी ने कलेक्टर से यह भी माँग की है कि कपिलधारा कुओं और इंदिरा आवास कुटीर जैसे अन्य निर्माण कार्यों की भी उच्च स्तरीय अधिकारी से जाँच कराई जाए, ताकि पंचायत में हो रहे घोटालों का पर्दाफाश हो सके।

देशराज सिंह ने अपने आवेदन के साथ संबंधित निर्माण कार्यों के दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जाँच हुई, तो बड़े स्तर पर वित्तीय घोटाले सामने आ सकते हैं।

डेंजर भारत न्यूज़ इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। यदि प्रशासन द्वारा इस मामले की निष्पक्षता से जाँच की जाती है, तो यह कदम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा उदाहरण साबित होगा।आपको यदि अपने गांव या क्षेत्र में इसी तरह की किसी योजना में भ्रष्टाचार दिखाई देता है, तो आप भी आवाज़ उठा सकते हैं। डेंजर भारत न्यूज़ आपके साथ है।8109062404 पटेरा से अमित राजपूत की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now