नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विजयनगर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न भगवताचार्य नीरज नयन जी व वैष्णवी गर्ग की रही विशेष उपस्थिति दमोह। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

विजयनगर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न भगवताचार्य नीरज नयन जी व वैष्णवी गर्ग की रही विशेष उपस्थिति दमोह।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विजयनगर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन संपन्न
भगवताचार्य नीरज नयन जी व वैष्णवी गर्ग की रही विशेष उपस्थिति
दमोह।
शहर की विजयनगर पार्क में विजयनगर, एलोरा कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी, मधुवन होम्स, सुरेखा कॉलोनी एवं अभिनव होम्स के हिंदू भाई-बहनों की उपस्थिति में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात कॉलोनी मंडली द्वारा हनुमान चालीसा, भजन, अरदास पाठ एवं णमोकार पाठ का सामूहिक पाठ किया गया। अतिथियों का स्वागत श्रीफल, तिलक एवं माल्यार्पण कर किया गया।


कार्यक्रम में मातृशक्ति वक्ता के रूप में डॉ. मोनिका पालीवाल ने कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, समरसता एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे। वहीं सुश्री वैष्णवी गर्ग ने हिंदू समाज से जाति-वर्ग के भेद से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व समस्त कॉलोनीवासियों को सम्मेलन की शुभकामनाएं दीं।
श्रद्धेय भगवताचार्य नीरज नयन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने हेतु इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं और संगठन द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।


मुख्य वक्ता छकूलाल प्रजापति (सह विभाग कार्यवाह) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संघ संस्थापक परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार जी के जीवन, राष्ट्र स्वतंत्रता में योगदान एवं संघ की स्थापना के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उन्होंने सेवा कार्यों—कोविड काल, बाढ़, भूकंप एवं अन्य आपदाओं में संघ की भूमिका—का उल्लेख किया। साथ ही संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों जैसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, किसान संघ आदि की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भारत की वीरता का प्रतीक राम हैं और भारत की नारी शक्ति सरस्वती, लक्ष्मी एवं दुर्गा के रूप में पूज्य है।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती की गई।


हिंदू सम्मेलन के संयोजक नीरज चौरसिया पटवारी, सह-संयोजक श्रीमती सीमा जाट एवं राजेश ताम्रकार रहे। व्यवस्था टोली में महेंद्र, योगेश जाट, दीपक जैन तथा स्वागत टोली में संदीप पाठक, संदीप गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र जूदेव, नंदकिशोर, सतीश जैन एवं दीपक पटेल का योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती सीमा जाट एवं राजेश ताम्रकार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नीरज चौरसिया जी ने किया।
भोजन प्रसादी के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now