नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

10 फरवरी से एमपी बोर्ड परीक्षाएँ शुरू, प्रशासन ने किए विशेष इंतज़ाम
दमोह। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं के प्रारंभ होने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं और परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सांसद दमोह श्री राहुल सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएँ बिना तनाव के, पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षाएँ दें और अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थी नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

विधायक हटा श्रीमती उमादेवी खटीक ने कहा कि 10 फरवरी 2026 से बोर्ड परीक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं। सभी नौनिहाल छात्र-छात्राएँ निडर और निश्चिंत होकर परीक्षा दें। मेरी शुभकामनाएँ आप सभी के साथ हैं और मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

इधर जिला प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी विद्यार्थी टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी से हायर सेकेंडरी एवं 13 फरवरी से हाई स्कूल की परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से अनुशासन, समयपालन एवं गंभीरता के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now