नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में बेखौफ बदमाशों का आतंक: वसूली कर लौट रहे व्यापारी को लूटा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में बेखौफ बदमाशों का आतंक: वसूली कर लौट रहे व्यापारी को लूटा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कट्टे की नोक पर व्यापारी से 7 लाख की लूट, कुमैरिया–परसोरिया मार्ग पर वारदात
घायल व्यापारी जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
दमोह। जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार–बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच दमोह के व्यापारी राजा सिंधी से कुमैरिया–परसोरिया मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर 7 लाख रुपये की लूट कर ली।


जानकारी के अनुसार व्यापारी गढ़ाकोटा क्षेत्र से वसूली कर दोपहिया वाहन से दमोह लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान मार्ग पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, कट्टे से धमकाया और मारपीट कर नगदी लूटकर फरार हो गए। हमले में व्यापारी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में सीएसपी एच.आर. पांडे, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर विक्रम दांगी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीएसपी पांडे स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया।


पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित के बयान के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना को सुनियोजित माना जा रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को वसूली की पूर्व जानकारी थी।
एक ही व्यापारी के साथ बार-बार वारदात, उठे सवाल
गौरतलब है कि व्यापारी राजा सिंधी के साथ इससे पहले भी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व उनके ही कर्मचारियों ने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले दिल्ली में भी उनके साथ लूट की घटना हो चुकी है।


इतना ही नहीं, पिछले वर्ष गर्मियों में उनकी दुकान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की घटना हुई थी, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। उस समय व्यापारी ने प्रतिस्पर्धा के चलते रंजिश की आशंका जताई थी, लेकिन उस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका।
लगातार एक ही व्यापारी के साथ हो रही घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। व्यापारी वर्ग में दहशत व्याप्त है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है — क्या यह किसी जानकार की साजिश है या फिर बढ़ते अपराध का परिणाम। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now