नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होलिका दहन पर जरूरतमंद बच्चों को रंग-गुलाल वितरित करेगा मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

होलिका दहन पर जरूरतमंद बच्चों को रंग-गुलाल वितरित करेगा मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

होलिका दहन पर जरूरतमंद बच्चों को रंग-गुलाल वितरित करेगा मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ

स्थापना दिवस पर 11वें वर्ष भी होगा भव्य होली मिलन समारोह, सनातन संस्कृति से जोड़ने की पहल
दमोह। होली के पावन पर्व पर कल होलिका दहन के अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा जरूरतमंद बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी वितरित की जाएगी। संघ के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने बताया कि संगठन पिछले 11 वर्षों से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज कई लोग अपने पारंपरिक त्योहारों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में बच्चों को रंग-गुलाल वितरित कर उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे होली जैसे पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।


जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम कल शाम 5 बजे टॉकीज चौराहा स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया है।

प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि हमारे सनातन त्योहार से लोग आज दूर होते जा रहे हैं उन्हें वापस सनातन की ओर लाने के लिए यह पहल की जा रही है और दमोह के कई व्यापारी संगठन अपना रुतबा व अपनी बाहबाई के चलते सनातन धर्म के त्योहारों को फूहड़ता बनाते नजर आ रहे हैं जिसमें बार बाला का डांस करा कर होली मिलन कार्यक्रम किया जाता है जिससे आने वाली पीढ़ी भी अपने सनातन धर्म से दूर होती जा रही है और होली के इस पावन त्यौहार को फूहड़ता समझने लगी है


संगठन का उद्देश्य सनातन त्योहारों की गरिमा बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शालीनता और परंपरागत मूल्यों के अनुरूप मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी में भी सकारात्मक संदेश जाए।
भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाते हैं। वहीं उमेश महाराज ने सभी नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संघ द्वारा आयोजित यह पहल न केवल जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास है, बल्कि समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की एक सार्थक पहल भी मानी जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now