नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेटे ने क्यों रची थी खौफनाक साजिश आइए जाने पुरी खबर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेटे ने क्यों रची थी खौफनाक साजिश आइए जाने पुरी खबर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेटे ने क्यों रची थी खौफनाक साजिश
तेंदूखेड़ा/दमोह। थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र में मां की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना 5 अप्रैल 2026 को सामने आई थी, जब ग्राम सेहरी में 65 वर्षीय हल्कीबाई यादव का शव उनके घर में जली हुई अवस्था में मिला था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका हल्कीबाई के पुत्र संतोष यादव ने गांजा और शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले मां के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव में आग लगा दी।


घटना की सूचना मिलते ही थाना तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 अप्रैल 2026 को आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र बागरी के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में सउनि संजय सिंह, सउनि गजराज सिंह, प्र.आर. बृजेश तिवारी, रविचन्द्र सेन, महेश सिंह, नीरज नामदेव, विशाल बैन, शैलेन्द्र बघेल, राममिलन घोषी, रणधीर दांगी, कुंवर सिंह एवं गोपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now