नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पेट्रोल पंप के पास जलता पुतला लेकर पहुंचे कांग्रेसी, जरा सी चूक से हो सकता था बड़ा हादसा – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पेट्रोल पंप के पास जलता पुतला लेकर पहुंचे कांग्रेसी, जरा सी चूक से हो सकता था बड़ा हादसा

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पेट्रोल पंप के पास जलता पुतला लेकर पहुंचे कांग्रेसी, जरा सी चूक से हो सकता था बड़ा हादसा
अस्पताल चौराहे पर उग्र प्रदर्शन से मचा हड़कंप, पुलिस की सूझबूझ से टली अनहोनी; वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
दमोह। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देर रात सड़कों पर देखने को मिला। कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान अस्पताल चौराहा जैसे संवेदनशील इलाके में जिस तरह पुतला दहन किया गया, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रदर्शन के दौरान पुलिस को चकमा देते हुए अलग-अलग स्थानों से पुतले लाकर जलाने की कोशिश की गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जलते पुतलों को बुझाती रही। लेकिन इसी दौरान कथित तौर पर अस्पताल चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक पुतला छिपाकर रखा गया और वहीं से उसे आग लगाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है।


पेट्रोल पंप के पास आग, जरा सी चूक और हो सकता था बड़ा हादसा!
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस स्थान पर पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण और बिक्री होती है, उसके बेहद करीब आग से जलता पुतला लेकर प्रदर्शन करना कितना सुरक्षित था? यदि पुलिस की ओर से मौके पर पहुंचने में कुछ क्षण की भी देरी होती या आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी।


पेट्रोल पंप के आसपास आग फैलने की स्थिति में न केवल संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता था, बल्कि वहां मौजूद कर्मचारियों, प्रदर्शनकारियों, राहगीरों और आसपास के लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
पुलिस की मुस्तैदी से टली अनहोनी
पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार सक्रिय रही। दमोह टीआई मनीष कुमार की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस ने जलते हुए पुतलों को बुझाकर आग को फैलने से रोका, जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now