नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत | – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हम नहीं घटाएंगे पेट्रोल – डीजल से टैक्स, विधानसभा में उद्धव सरकार का जवाब।

महाराष्ट्र सरकार ने साफ कर दिया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में कटौती नहीं की जाएगी। शुक्रवार को राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा कि अगर टैक्स में कमी की जाती है तो सरकार को हर मने 250 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा। उन्होंने यह साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में फ्यूल टैक्स में कटौती की संभावना नहीं है।

केरल* राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में लगी सेंध, एजेंसियां जांच में जुटी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यहां की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने की केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में सेंध उस वक्त लगी, जब तिरूवनंतपुरम के महापौर आर्य राजेंद्रन की कार को कथित तौर पर राष्ट्रपति के काफिले में शामिल करने का प्रयास किया गया। काफिला बृहस्पतिवार को नगर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहा था।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने सभी समर्थक राजनीतिक संगठनों को किया भंग *मीडिया रिपोर्ट।


राजस्थान के जैसलमेर जिले में सम थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम वायु सेना का एक मिग-21 विमान क्रैश हो गया जिसमें विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत।

अभी ताजा र‍िपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में मिग के पायलट विंग कमांडर हर्षित सिन्हा शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, कल शाम करीब साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिमी सेक्टर में जैसलमेर ज‍िले में सम के रेतीले धोरों में दुर्घटना का शिकार हो गया!

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम   सिग्रामपुर के बीच भीषण सड़क दुर्घटना

तीन बाइक सवारो की मौत

जबेरा- जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा सिग्रामपुर के बीच दानीनीताल के जंगल में पुरानी बेहर के पास शनिवार की दोपहर करीब 01:30 बजे दमोह से जबलपुर जा रही बस क्रमांक एमपी 09 एफए5783 के सामने अचानक एक मोटरसाइकिल एमपी34एम एच 0485 पर सवार तीन लोग सामने आ गए और बस की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीनों बाइक सवारों के सिर सड़क से टकराने एवं सिर से लगातार रक्तस्राव होने से हालत गम्भीर थी। ठीक बस के पीछे एस डी ओ पी अशोक चौरसिया जा रहे थे।एसडीओपी अशोक चौरसिया तत्काल बस को रोका। और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इन तीनों की गंभीर हालत होने के कारण तीनों ने स्पाट पर ही दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदस्थ डॉ बहादुर सिंह ने तीनों को मृत घोषित किया।तीनों की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पतासाजी में जुटी है सड़क दुर्घटना के शिकार तीनों मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है !मयंक जैन की रिपोर्ट

दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों को 7 दिन के लिए रहना होगा क्वारंटाइन, बीएमसी ने जारी किया आदेश।

राजस्थान में तेजी से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, जयपुर में सर्वाधिक 18 नए मामले, एक मरीज की मौत।*

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले 100 के पार, आज 20 नए केस आए सामने।

ओमीक्रोन के 183 मामलों का हुआ विश्लेषण, 87 को टीके की दोनों खुराक व तीन को लगी थी बूस्टर खुराक।

लुधियाना ब्लास्ट मामले में जांच एजैंसियों को मिली बड़ी सफलता, मारे गए युवक की हुई पूरी पहचान।

Ludhiana blast* जांच में नया एंगल, बर्खास्त पुलिसकर्मी ने दिया था विस्फोट को अंजाम!

ऊंट पर बैठकर वैक्सीन लगाने पहुंची महिला हेल्थ वर्कर, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का संगम’।

ममता बनर्जी को पहचान गया, TMC घोर सांप्रदायिक है… कांग्रेस छोड़ तृणमूल में गए थे, तीन महीने में किया तौबा।

ताइवान में चीन के घुसते ही हमला कर देंगे अमेरिका और जापान ! टेंशन में ‘ड्रैगन’।

NASA का जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप लॉन्चिंग के लिए तैयार, ‘नई आंख’ से खुलेंगे अंतरिक्ष के रहस्य ?

नासा के नए टेलिस्कोप में एक गोल्डेन मिरर लगा हुआ है जिसकी चौड़ाई करीब 21.32 फीट है। यह मिरर बेरिलियम से बने 18 षटकोण टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है। हर टुकड़े पर 48.2 ग्राम सोने की परत चढ़ी हुई है जिससे यह एक परावर्तक की तरह काम करता है। अंतरिक्ष में यह टेलिस्कोप करीब 15 लाख किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।

ब्रिटेन में कोरोना से हाहाकार, 24 घंटे में रिकार्ड 1.22 लाख मामले, लंदन में हर 20वां व्यक्ति संक्रमित, दुनिया भर में 3,000 उड़ानें रद*

बड़ी रैलियों के बिना हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, स्वास्थ्य मंत्रालय से सलाह मशविरा कर रहा आयोग।

पाकिस्तान* पेशावर हाईकोर्ट का आदेश, कहा- हथियार नीति के तहत सिखों को कृपाण का लाइसेंस मिले।

‘तुम्‍हें कौन बचाएंगा” असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के पुलिस अफसरों को दी चुनौती, फिर दी सफाई।

IND vs SA* मखाया एनटिनी की भविष्यवाणी- दक्षिण अफ्रीका में भारत कभी नहीं जीता, मुझे नहीं लगता यह रिकॉर्ड बदलेगा।

पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर आज जहां पूरे देश में उनके जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी  सुशासन दिवस के रूप में मना रही है!

वही आज दमोह जिले के वरिष्ठ पत्रकार और अटल जी के पुराने समर्थक अटल राजेंद्र जैन ने पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी को याद कर उनकी जन्म जयंती पर ब्लड दान किया! मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर जिला अध्यक्ष पंकज सोनी संगठन संस्थापक सदस्य शैलेंद्र जैन और सभी पदाधिकारियों ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि दी

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now