नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जिला पंचायत भवन को बनाए हुए थे अपना राजनीतिक अड्डा। डेंजर भारत की खबर के बाद बी जे पी पार्टी ने संज्ञान लेते हुए आज जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जिला पंचायत भवन को बनाए हुए थे अपना राजनीतिक अड्डा। डेंजर भारत की खबर के बाद बी जे पी पार्टी ने संज्ञान लेते हुए आज जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जिला पंचायत भवन को बनाए हुए थे अपना राजनीतिक अड्डा। डेंजर भारत की खबर के बाद बी जे पी पार्टी ने संज्ञान लेते हुए आज जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

डेंजर भारत की खबर का हुआ असर जिला पंचायत कार्यालय को कांग्रेश के जिला पंचायत अध्यक्षा के पति अपना राजनीतिक कार्यालय बनाए हुए थे यह खबर डेंजर भारत द्वारा प्राथमिकता से उठाई गई जिस पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए आज दमोह कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

शासकीय भवन में राजनीतिक बैठक के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
कॉंग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग।

दमोह – भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर दमोह को ज्ञापन सौंपकर शासन के निर्देशों का पालन ना करने पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की गई।


जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने बताया कि लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही खबर जिसमें वर्तमान में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा रंजीता पटेल की सहमति से उनके पति द्वारा शासकीय मीटिंग हाल में कॉंग्रेस की बैठक संपन्न हुई है, जिसकी किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है, और यदि दी गई है तो क्या वह न्यायसंगत है इस प्रकार उनके पति द्वारा जिला पंचायत का संचालन किया जा रहा है जो सरकार के नियमों के विपरीत है तथा शासन के नियमानुसार तत्काल ही इन पर कार्रवाई करते हुए इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जावे साथ ही निर्देशों के अनुरूप यदि महिला प्रतिनिधि के पति कार्यालय चलाते हैं एवं बैठक करते हैं तो अध्यक्ष पद समाप्त करने की कार्यवाही शासन स्तर को भेजी जाये।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करने का कष्ट करें। यदि कार्यवाही नहीं की जाती तो हमारे द्वारा विरोध किया जाएगा और उच्च स्तर पर कार्यवाही किये जाने हेतु आंदोलन कर अवगत कराया जायेगा।


ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, बृज गर्ग, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, अरूण सोनी, धर्मेंद्र चौबे उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now