नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दबंगों की दबंगई पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दबंगों की दबंगई पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रही हैं।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दबंगों की दबंगई पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रही हैं।

दमोह यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूं तो ट्राफिक व्यवस्था दमोह की वैसे ही बदहाल है ऊपर से दबंग लोग सड़कों पर अनलीगल कंट्रक्शन कर प्रशासन को मुंह चिढ़ाते देखे जा सकते हैं तो वहीं आज ताजा मामला असाटी वार्ड नंबर 1 के सामने एक दबंग का मकान बन रहा है जो प्रशासन को ठेंगा बताता नजर आ रहा है दीपावली का त्यौहार और रविवार होने के कारण बाजार में काफी भीड़ देखी जा रही है इसी के चलते व्यापारियों की आपत्ति पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया कि बीच सड़क पर गिट्टी सीमेंट रेता डालकर मकान की स्लिप डाली जा रही है

और जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है सिटी कोतवाली पुलिस के दो सिपाही पहुंचे और जयरामजी कर कर लौट गए ।वहीं ट्रैफिक से बाज स्कॉट पहुंची जिसने कुछ देर खड़े होकर सड़क पर पड़ी बोरियां हटवाई लेकिन ट्राफिक पुलिस बल जाते ही बोरिया उठाना दबंग ने बंद कर दिया और काम स्टार्ट कर दिया अभी भी अपनी दबंगई से बीच सड़क पर रेत सीमेंट गिट्टी डालकर यातायात को प्रभावित करते हुए अपने मकान का स्लिप डलवा रहा है और प्रशासन कुछ नहीं कर पाया।

अब बात करें पुलिस की तो आपको बता दें कि कानून का पालन सिर्फ गरीबों के लिए ही बना है क्या । दिन भर की मजदूरी कर लौट रहे लोग इन ट्रेफिक के अफसरों के हत्थे चढ़ जाते हैं और अपनी दिनभर की मजदूरी के पैसे इन्हें चालान के रूप में देकर चुपचाप चले जाते हैं तो सड़क किनारे अपना जीवन यापन करने वाले फल सब्जी बेचने वाले दुकानदार भी आए दिन इनकी चालानी कार्यवाही का पालन करते दिखाई देते हैं लेकिन भला ऐसे दबंग पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे यह लगता है कि दबंग की दबंगई से पुलिस में भी उसकी अच्छी खासी पकड़ नजर आ रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now