नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोजना गांव में अनोखे अंदाज में मनाई जाती है देव उठनी ग्यारस। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सोजना गांव में अनोखे अंदाज में मनाई जाती है देव उठनी ग्यारस।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोजना गांव में अनोखे अंदाज में मनाई जाती है देव उठनी ग्यारस।
हटा समीपस्थ ग्राम सोजना में कई वर्षों से निरंतर अजब गजब अंदाज में मनाई जाती है देवउठनी ग्यारस, क्या है इस गांव में देवउठनी ग्यारस का रहस्य यूं तो आज भगवान विष्णु जी एवं सभी देवी देवता का निद्रा से जागने का दिन है, एवं इस दिन सभी लोग अपने अपने घरों में तुलसी शालिग्राम महाराज जी का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर विवाह संपन्न करवाते है, ग्राम के ही समाजसेवी पं सुशील व्यास ने बताया कि आज से विवाह मुहूर्त और सभी शुभ मुहूर्त बनने का संयोग शुरू हो जाता है ।

मान्यता है कि देवी-देवताओं के जागने की खुशी में यहां के सभी लोग इस त्यौहार को बड़ी धूम-धाम एवं खुशी से मनाते हैं सुबह से ही महिलाएं पुरुष भजन कीर्तन में देर रात तक मग्न रहते हैं,इस दिन गांव में किसी के घर भोजन नहीं बनता है देवउठनी ग्यारस के 3 दिन पहले से ही महिलाएं अपने घरों में कई तरह के व्यंजन बनाना शुरु कर देती हैं, जैसे कि हर घर में सदियों से मिठाई बनाने का चलन चला आ रहा है जिसमें देवउठनी ग्यारस के दिन कई तरह की मिठाईयां एवं रसगुल्ले गुजिया सिंघाड़ा गन्ना कुमड़ा की फाकें महावरी आदि कई तरह के पकवान परंपरागत पुरानी प्रथा से बनते चले आ रहे हैं।

सुशील व्यास जी ने बताया कि 2 दिन पूर्व से ही दूर दराज से प्रत्येक घर में रिश्तेदारों का आगमन हो जाता है और खूब पकवान खाकर लुफ्त उठाते हैं , कई पीढ़ियों से हटा से नेमा परिवार अपनी अपनी मिठाइयों की दुकानें लेकर चले आ रहे हैं और 8 से 10 क्विंटल की बिक्री कर जाते हैं , इस दिन वीच बस्ती में भारी हुजूम खरीदारी के लिए उमड़ता है ,

ग्राम के ही बड़े बुजुर्गों किशोर सिंह खिलान सिंह सेवक पटेल स्वरूप सिंह दुर्गा नामदेव ठाकुरदास प्रमोद पटेल देशराज सिंह रम्मू सिंह रोहित सेन से इस विषय में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमारे बड़े बुजुर्ग कई पीढ़ियों से इस प्रथा को निरंतर चलाते चले आ रहे है। संपूर्ण मध्यप्रदेश में ऐसी देवउठनी ग्यारस कहीं नहीं मनाई जाती है जो सोजना गांव में मनाई जाती है। एवं इस दिन रात्रि में लक्ष्मी मां की पूजा भी की जाती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now