नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह के  साथ-साथ दमोह के हाइडलबर्ग सीमेंट नरसिंहगढ़ में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह के  साथ-साथ दमोह के हाइडलबर्ग सीमेंट नरसिंहगढ़ में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह के  साथ-साथ दमोह के हाइडलबर्ग सीमेंट नरसिंहगढ़ में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा लहराया।

हाइडलबर्ग सीमेंट में इस वर्ष का 74वाँ गणतंत्र दिवस एच सी आई एल इकाई प्रमुख, विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी के योगदान एवं मार्गदर्शन में, श्री सुजीत मलिक जी एवं श्री दीपक ठाकुर जी के विशेष-आतिथ्य, प्राचार्य श्री आर.पी. कुर्मवंशी जी की अध्यक्षता एवं हाइडलवर्ग कंपनी से पधारे प्रमुख विभागाध्यक्षो की गरिमामय उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया |

भारतीय संस्कृति की परम्परा “अतिथि देवो भव:” को चरितार्थ करते हुए सर्वप्रथम माननीय अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य एवं स्वागत समूह के सान्निध्य में स्वागत किया गया | ध्वजारोहण किया गया एवं ध्वज को सलामी दी गई एवं सभी दलों का निरीक्षण किया गया। परेड कमांडर मो.फारूख के निर्देशन में कंपनी के सुरक्षा कर्मी एवं विद्यालय के चारों सदनों के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को सलामी दी गई|


माननीय मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार जी ने अपने शुभकामना सन्देश में – “अमर शहीदों की देश-भक्ति एवं संविधान निर्माताओं के कार्यों की सराहना की |” आगे उन्होंने कहा-“जिस भारत में आज हम निर्बाध रूप से स्वाँस ले रहें हैं, उनके पीछे भारत के वीर सपूतों का बलिदान है | हम सभी जिस कार्य को कर रहे हैं। वही हमारे लिए संविधान है उसे पूरी ईमानदारी से करें हमारे लिए यही सच्ची देशभक्ति होगी। समारोह में पधारे समस्त जनों ने देश की एकता , संप्रभुता, सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए मिलकर प्रतिज्ञाबद्ध हुए। तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा देश के वीर सपूतों को स्मरण करते हुए अपने मन में जोश लिए इन्द्रधनुषी परिधानों में उनके चरित्रों का स्वागत नृत्य का प्रदर्शन किया गया |


विद्यालय के प्राचार्य श्री आर पी कुर्मवंशी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “डीएवी वैदिक शिक्षा के साथ-साथ समाज सुधार एवं राष्ट्रीयता का आंदोलन है। यह विद्यालय भारतीय चिंतन और भारतीय संस्कृति के साथ-साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी का संगम है। अपने 137 वर्षों के इतिहास में इसके 900 से अधिक संस्थान इसका गौरव हैं।“ विद्यालय की संगीत टोली द्वारा देश-प्रेम से ओतप्रोत गीत एवं बसंत पंचमी पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए|
इसी बीच कंपनी के एच. आर. विभाग से श्री दीपक ठाकुर सर के विशेष मार्गदर्शन में कंपनी सुरक्षाकर्मी एवं कंपनी कर्मचारियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी सुरक्षाकर्मी दल ने बाजी मारी जिन्हें पुरस्कृत किया गया। सभी दर्शकों के लिए यह आकर्षण का केन्द्र बना रहा |

साथ ही हाइडलवर्ग कंपनी के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को एच. आर. विभाग के तत्वावधान में कंपनी के लिए वर्ष भर में अभूतपूर्व विशेष योगदान के लिए माननीय इकाई प्रमुख श्री सुनील कुमार सर के कर कमलों से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं अभिभावकगण, गुरूजन तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण तथा परिसर में निवासरत परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे |

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now