नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिला अस्पताल में हितग्राही के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज देने की शिकायत की दमोह कलेक्टर से। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिला अस्पताल में हितग्राही के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज देने की शिकायत की दमोह कलेक्टर से।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिला अस्पताल में हितग्राही के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज देने की शिकायत की दमोह कलेक्टर से।

पुनीत मिश्रा संविदा फार्मासिस्ट दमोह द्वारा हितग्राही के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली गलोच किये जाने के सम्बन्ध में शिकायत । आवेदक द्वारा जि.चि. दमोह में इलाज हेतु कटवाई गई पर्ची ओ.पी.डी. नंबर UHID No. – 20230027255 दिनांक 01.03.2023 -000 उपरोक्त विषय में लेख है कि मैं जितेन्द्र रैकवार निवासी इंदिरा कालोनी दमोह का निवासी हूँ । मैं आज दिनांक 01.03.2023 को मैं अपनी बच्ची कु . प्रिंसी रैकवार पिता श्री जितेन्द्र रैकवार , इंदिरा कालोनी दमोह को जिला चिकित्सालय दमोह में अपनी बच्ची का इलाज करवाने हेतु आया था ।

ओ.पी.डी. में उपस्थित चिकित्सक द्वारा मेरी बच्ची के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया साथ ही परीक्षण उपरांत ओ.पी. डी पर्ची पर दवाईयां लिखी गई । तद्उपरांत में दवाईयां लेने हेतु 09 नंबर पर लाईन में लगा था । एवं जब मेरा नंबर आया तो श्री पुनीत मिश्रा संविदा फार्मासिस्ट जि.चि. दमोह द्वारा मुझे दवाईयां प्रदान की गई । चूंकि मुझे दवाईयों का नॉलेज नहीं है एवं उक्त दवाईयां बच्चों से सम्बन्धित थी । इसलिये हितग्राही द्वारा पुनीत मिश्रा संविदा फार्मासिस्ट जि . चि . दमोह से

दोबारा पूछा गया कि ” यह दवाईयां किस समय पर देनी है , मैं समझ नहीं पाया एक बार फिर से बताने का कष्ट करें ” मेरे द्वारा इतना कहने के पश्चात पुनीत मिश्रा संविदा फार्मासिस्ट जि.चि. दमोह द्वारा मुझे कहा गया है ” तुझे एक बार में समझ नहीं आता क्या ? बार – बार बताने का समय नहीं मेरे पास चल लाइन के अलग हो ” अब शब्द इनके द्वारा मुझसे बोले गए । और मेरे द्वारा जब इनसे कहा गया है कि आप अच्छे से बात करें तो इनके द्वारा मुझसे घोर अभद्र व्यवहार किया गया एवं मेरे द्वारा विरोध करने पर मुझसे गाली गलौच की गई ।

एक हितग्राही के प्रति शासकीय कर्मचारी द्वारा इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। शहर व गांव से गरीब जनता सरकार की योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में अच्छे स्वास्थ्य के लिए आती है ना कि गाली गलौज खाने के लिए अब देखना होगा कि कलेक्टर महोदय को शिकायत के बाद इस मामले में क्या कार्यवाही की जाती है या यूं ही गरीब गाली खाता रहेगा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now