नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में इन दिनों लगातार जीएसटी विभाग की छापा मार कार्यवाही की जा रही है। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में इन दिनों लगातार जीएसटी विभाग की छापा मार कार्यवाही की जा रही है। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में इन दिनों लगातार जीएसटी विभाग की छापा मार कार्यवाही की जा रही है।

जबलपुर जीएसटी विभाग द्वारा दमोह जिले में लगातार जीएसटी चोरी के मामले सामने आ रहे हैं यही वजह है कि जीएसटी टीम भी सक्रियता से कार्य करते हुए लगातार छापामार कार्यवाही कर रही है दमोह जिले में यूं तो जीएसटी विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी जीएसटी धारकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसमें हर जीएसटी धारक को अपने अपने संस्थान के नाम के साथ जीएसटी नंबर लिखा अनिवार्य किया गया है लेकिन दमोह में कोई भी जीएसटी धारक इसका पालन करता नहीं दिखाई दे रहा है।

 

दमोह में राजश्री पान मसाला एजेंसी जबलपुर नाका पर स्थित वह तो अपने संस्थान का नाम भी नहीं लिखे हुए हैं और धड़ल्ले से राजश्री की बिक्री कर रहे हैं और ना ही संस्था का नाम लिखा हुआ है ना ही जीएसटी नंबर की डिस्प्ले बोर्ड लगाए हुए हैं। अब देखना होगा जीएसटी की अनदेखी करने वाले ऐसे दुकानदारों पर कब तक कार्यवाही होती है।

ताजा मामला आजदमोह जिले में सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम की छापामार कार्यवाही से हड़कंप मच गया. टीम ने बीड़ी और सिगरेट बनाने वाली कंपनियों पर कार्यवाही की है. केजीएच ग्रुप की तीन कंपनियों पर छापा मारा है. यहां लाखों रुपए की टैक्स चोरी करने की शिकायत मिली थी. खास बात यह है कि छापामार कार्यवाही के दौरान ग्रुप का कोई भी जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं था. यहां मिले दस्तावेज जब्त कर लिए हैं.

दमोह जिले के गांव नोहटा में बीते 2 साल से केजीएच ग्रुप नाम की कंपनी चलाई जा रही है. इस ग्रुप में तीन कंपनियां काम करती हैं. जिनमें मसाला, बीड़ी और सिगरेट का उत्पादन किया जाता है. इस ग्रुप पर गुरुवार की शाम जबलपुर सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है. इस दौरान 10 अधिकारियों की टीम नोहटा गांव स्थित केजीएच ग्रुप के दफ्तर पहुंची और पूरी रात जांच पड़ताल की.

केजीएस ग्रुप पर जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही।
जीएसटी टीम की छापामार कार्यवाही के दौरान जिस दफ्तर में कार्यवाही की गई वहां ग्रुप का एक भी शख्स मौजूद नहीं था. टीम ने यहां मिले तीनों कंपनियों के तमाम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. वहीं तीनों कंपनियों को सील कर दिया गया है. दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के खिलाफ लाखों रुपए के टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी. इसी आधार पर संबंधित विभाग की टीम ने यहां छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now