नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के रानी दुर्गावती स्कूल में ऑटो रखने के एवज में स्कूल की प्रिंसिपल ऑटो चालक से ले रही पियून की सेवाएं । – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के रानी दुर्गावती स्कूल में ऑटो रखने के एवज में स्कूल की प्रिंसिपल ऑटो चालक से ले रही पियून की सेवाएं ।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के रानी दुर्गावती स्कूल में ऑटो रखने के एवज में स्कूल की प्रिंसिपल ऑटो चालक से ले रही पियून की सेवाएं ।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती है छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें देखने एवं जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

इन दिनों ऐसा लग रहा है रानी दुर्गावती स्कूल की प्रिंसिपल ने स्कूल का पूरा प्रभार जैसे एक ऑटो चालक और पार्ट टाइम पियून को दे दिया हो आपको बता दें कि रानी दुर्गावती स्कूल जो दमोह के मुख्य बाजार सिनेमा चौक पर है वहां से रोज शिकायतें आ रही थी कि स्कूल की प्राचार्य व स्कूल की टीचर और पियून समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

यही वजह है कि स्कूल भी समय पर नहीं खुल रहा। बच्चियां घंटों सड़क पर घूमने को मजबूर है। आपको बता दें कि यह रानी दुर्गावती स्कूल एक माध्यमिक शाला है। समय पर स्कूल न खुलने से यहां पढ़ने वाली छात्राएं घंटो यूं ही सड़क पर टहलती नजर आती थी जब हमने यह जानकारी पता कि तो पता चला कि प्रिंसिपल और स्कूल टीचर समय पर स्कूल नहीं

पहुंच रही हैं प्रिंसिपल ने इस स्कूल का प्रभार एक ऑटो चालक को बना दिया है जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल की जाति के ही ऑटो चालक को पियून का काम सौंपा है स्कूल में लगे पेड़ पौधों में पानी देने का काम भी प्रिंसिपल के रिश्तेदार यानी कि ऑटो चालक देख रहे हैं जब एक ऑटो चालक को आप स्कूल खोलने की जिम्मेदारी देगी तो भला स्कूल समय पर कैसे खुल सकता है क्योंकि जब वह रात भर ऑटो चलाता होगा तो सुबह जल्दी उठकर 7:00 बजे स्कूल कैसे खोल सकता है इतना तो प्रिंसिपल को सोचना चाहिए तब उसके बाद स्कूल की जिम्मेदारी किसी ऑटो चालक को देनी चाहिए।

लेकिन लाखों रुपए की तनखा लेने वाली प्रिंसिपल को जरा भी एहसास नहीं है कि घंटों तक बच्चियां जब सड़क पर घूम रही है और स्कूल में अंदर नहीं जा पा रही तो ऐसे में बच्चियों के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा दमोह कलेक्टर को चाहिए ऐसी प्रिंसिपल और ऐसी स्कूल मनेजमेंट पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें ताकि बच्चियों के साथ कोई भी घटना दुर्घटना ना हो और समय पर स्कूल खुले और सभी छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now