नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विभिन्न संगठनों ने दमोह रोड शो में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

विभिन्न संगठनों ने दमोह रोड शो में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विभिन्न संगठनों ने दमोह रोड शो में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन।
लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

दमोह – भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशाल रोड शो दमोह के तीन गुल्ली चौराहा से प्रारंभ हुआ जहां पर किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया रोड शो में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित आमजन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया रोड शो स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौराहा, अस्पताल चौराहा, कीर्ति स्तम्भ चौराहा से तहसील प्रांगड़ तक डेढ़ किलो मीटर मार्ग मे जनदर्शन किया।

जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आम लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री चौहान की एक झलक पाने के लिए महिला, पुरूष, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी बेताब हो रहे थे। दमोह में लोगो द्वारा जगह-जगह रोड शो का स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों पर पुष्प वर्षा की गई। लोगों से मिले अपनेपन से मुख्यमंत्री चौहान अभिभूत हो गए। रोड शो के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्रीप्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, अध्यक्ष म.प्र. वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन राहुल सिंह लोधी, जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, हटा विधायक पी.एल. तंतुवाय, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पथरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल भी उनके साथ थे।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान को बहनों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने जन दर्शन के दौरान मार्ग में महात्मा गाधी और डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर पहॅुचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। दमोह में समस्त अहिरवार समाज,सरपंच संघ,कुश्वाहा समाज, विश्वकर्मा समाज,सिंधी समाज,कुर्मी समाज संगठन, भारतीय मजदूर संघ, हिंदू युवा वाहिनी, किसान मोर्चा, द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी ने सत्कार लॉज के समीप फूल माला से शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संगठन के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष अखिलेश रजक।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा पार्षदों ने सामूहिक रूप से माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत किया भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों ने भाजपा कार्यालय से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया

मुख्यमंत्री के रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के जिले के सभी मोर्चो के पदाधिकारी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा की बहने एवं जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के रोड शो में पैदल चलकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रोड शो में सम्मिलित रहे

सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में सैकड़ो समर्थको ने ली भाजपा की सदस्यता
आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दमोह आगमन पर सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में उनके सैकड़ो समर्थकों ने माननीय मुख्यमंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प वर्षा कर सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का अभिवादन किया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी ने स्वागत किया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now