नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी है 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को कोई कठिनाई ना हो त्वरित इलाज मिल जाये-कलेक्टर श्री कोचर। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी है 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को कोई कठिनाई ना हो त्वरित इलाज मिल जाये-कलेक्टर श्री कोचर।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी है 24 घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को कोई कठिनाई ना हो त्वरित इलाज मिल जाये-कलेक्टर श्री कोचर

दमोह : 14 अगस्त 2024

जिले के ग्राम हरदुआ जामसा में हुई घटना के संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया हरदुआ जामसा में दूषित पेयजल के इस्तेमाल से उल्टी दस्त और बीमारियों के कारण लोगों के बीमार होने की घटना संज्ञान में आई थी और जिस दिन से संज्ञान में आई उसी दिन से हमारी मेडिकल टीम 24 घंटे वहां पर तैनात है, वहां पर लगातार पीएचई के द्वारा क्लोरोनाइजेशन किया जा रहा है और लगातार ब्लीचिंग पाउडर वगैरह डाला जा रहा है। जो मरीज उसमें गंभीर थे उनको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। लगातार हमारी पूरी टीम, रेवेन्यू और मेडिकल की टीम वहीं मौके पर है।

कलेक्टर कोचर ने कहा स्वयं भी शाम को वहाँ पर जाने वाला हूँ और मैं भी एक बार पूरा रिव्यू करूं। उन्होंने कहा पहले शुरुआत में जो केसेस आए थे अब केसेस की संख्या में भारी कमी आई है, आज लगभग 29 मामले डिटेक्ट हुए हैं, जबकि पहले दिन ये मामले 120 से ऊपर थे, स्थितियां तेजी से कंट्रोल की जा रही हैं और जो दो लोगों की मृत्यु हुई है, उसके चिकित्सकीय कारण है, वो अलग से जांच में सामने आएँगे और तब उपलब्ध करा दिये जायेंगे कि उसका क्या कारण था।

लेकिन हमारी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ लगी हुई है और 24 घंटे इसकी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की कठनाई का सामना ना करना पड़े, उसको त्वरित इलाज मिल जाये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now