नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के इंजीनियरों पर जानलेवा हमला एक हमलावर को लोगों ने पकड़ा बाकी हमलावर फरार।धूमधाम से मनाया गया बामन देव का प्राकट्योत्सव। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के इंजीनियरों पर जानलेवा हमला एक हमलावर को लोगों ने पकड़ा बाकी हमलावर फरार।धूमधाम से मनाया गया बामन देव का प्राकट्योत्सव।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के इंजीनियरों पर जानलेवा हमला एक हमलावर को लोगों ने पकड़ा बाकी हमलावर फरार।

धूमधाम से मनाया गया बामन देव का प्राकट्योत्सव।

दमोह,भगवान विष्णु के अवतार जिन्होंने तीन पग में अपने बटुक स्वरूप में पूरी पृथ्वी एवं ब्रम्मांड नाप दिया था उनके प्राकट्योत्सव पर जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सकल ब्राह्मण समाज ने बढ चढकर हिस्सा लिया साथ ही भगवान बामन देव के प्राकट्योत्सव को पर्व के तौर पर मनाया कार्यक्रम से जुड़े विप्र बन्धु मनीष नगाइच मुकेश पाण्डे ने बताया के भगवान बामन देव के प्राकट्योत्सव पर्व पर सिविल वार्ड स्थित शिव पार्वती मंदिर में प्रातः सुंदर कांड एवम बामन देव पूजन अर्चन उपरांत शाम को

भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में विप्र महिला पुरषो एवम बच्चों की सराहनीय उपस्थिती रही इस अवसर पर बाल स्वरूपों ने बामन देव की जीवंत झांकी का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली जिसमे समस्त समाज के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा एवम जलपान कराकर शोभायात्रा का स्वागत किया देर शाम पुनः शोभायात्रा की समाप्ति शिवपार्वती मन्दिरमै हुई जहाँ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जहाँ

सकल समाज ने एक साथ भंडारे में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का समापन किया। भगवान बामन देव ने राजा बलि के अभिमान को चकनाचूर कर तीन पग में पूरे ब्राह्मांड को मापा था यही संदेश शोभायात्रा का रहा के किसी भी व्यक्ति को अभिमान या घमण्ड नहीं करना चाहिए अन्यथा उसके अभिमान को खत्म होते देर नहीं लगती।।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के इंजीनियरों पर जानलेवा हमला एक हमलावर को लोगों ने पकड़ा बाकी हमलावर फरार।

दमोह में बढ़ रहे चोरी डकैती लूट जैसे अपराधों के चलते आए दिन दमोह मै चाकू बाजी की घटनाएं सामने आती रहती है ऐसी एक घटना जो जबलपुर नाका चौकी इंडस्टल एरिया के समीप बन रहे मेडिकल कॉलेज मैं काम करने वाले इंजीनियरों पर लूट की नियत से पहले तीनों युवकों को किसी बहाने से रोका उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने लगे तभी लोगों के विरोध करने पर

बदमाशों द्वारा तीन युवकों पर जानलेवा हमला किया गया घायलों के अन्य साथियों के द्वारा एक बदमाश को धर दबोचा गया खबर लिखे जाने तक जानकारी के अनुसार तीनो घायल इंजीनियर है. तीनो घायलों को जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर, देहात थाना प्रभारी रवींद्र बागरी, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका बीएस हजारी, सागर नाका चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, सब इंस्पेक्टर सरदार सिंह, संजू सैयाम सहित पुलिस ने पहुंचकर

तत्काल घायलो से जानकारी ली और आगे की कार्यवाही जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में दयाराम, किसन राठौर व मनसुख बताए जा रहे हैं. इसके बाद सीएसपी सहित पुलिस

घटनास्थल पहुंची जिसके बाद जांच प्रारंभ की गई संपूर्ण घटना की जानकारी जॉच उपरांत पता चलेगी की घटना लूट की नियत से गई है या वर्चस्व दिखाकर हफ्ता वसूली की नियत से घटना को अंजाम दिया है या कोई इनका आपसी विवाद है संपूर्ण घटना क्रम की जांच के बाद ही पुलिस खुलासा करेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now