नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संपूर्ण भारत में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह दमोह में भी  राष्ट्रीय पर्व पर दमोह के स्टेडियम मैं मुख्य समारोह के अलावा कलेक्टर ने कलेक्टेड से लेकर अपने बंगले तक फहराया तिरंगा। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

संपूर्ण भारत में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह दमोह में भी  राष्ट्रीय पर्व पर दमोह के स्टेडियम मैं मुख्य समारोह के अलावा कलेक्टर ने कलेक्टेड से लेकर अपने बंगले तक फहराया तिरंगा। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

संपूर्ण भारत में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह दमोह में भी  राष्ट्रीय पर्व पर दमोह के स्टेडियम मैं मुख्य
समारोह के अलावा कलेक्टर ने कलेक्टेड से लेकर अपने बंगले तक फहराया तिरंगा। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

बड़ी-बड़ी खबरों के बीच छूट जाती है छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

संपूर्ण भारत से लेकर दमोह जिले में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) बड़े हर्षोउल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, दमोह जिले भर में शान से लहराया। मुख्य समारोह स्थानीय स्टेडियम मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रात: 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी सहित परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक हेमंत बरहैया के साथ सलामी परेड का निरीक्षण किया।


पटेल ने हर्षोउल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे गगन में मुक्त किये। राज्यमंत्री श्री पटेल ने साल श्रीफल भेंट कर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

संदेश में भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऍं दी। आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है।

इसके बाद दमोह कलेक्टर व दमोह एसपी ने अपने-अपने बंगले मे और दमोह कलेक्टटेड मे दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों व नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और दमोह एसपी ऑफिस व बंगले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर दमोह एसपी ने देशवासीयो व नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी जिसके साथ ही दमोह जिले के संपूर्ण जिले में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह मनाते हुए जहां जिले के सभी स्कूलों कॉलेज जिला पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत व राष्ट्रीय भवनों से लेकर चौक चौराहा पर लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आज अपने देश के तिरंगे को बड़े ही आन बान शान व सम्मान से लहराते हुए गणतंत्र दिवस की सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now