नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने अपने दसवें होली मिलन समारोह को बनाया यादगार। फिर जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई होली और बच्चों को दिए उपहार। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने अपने दसवें होली मिलन समारोह को बनाया यादगार। फिर जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई होली और बच्चों को दिए उपहार।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने अपने दसवें होली मिलन समारोह को बनाया यादगार। फिर जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई होली और बच्चों को दिए उपहार। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से बांटे गए रंग गुलाल और पिचकारी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे।

दमोह मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की दसवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जहां हर साल मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें इस साल मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के दसवें होली मिलन समारोह पर शहर के टॉकीज चौराहे पर जरूरतमंद बच्चों के साथ होली की खुशियां मनाते हुए बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी के तोहफे बांटे जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने बताया की हमारे संगठन का दसवां स्थापना दिवस है जिसमें हम लोग हर साल 15 अगस्त के दिन टॉकीज चौराहे पर ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकालते हैं व होली मिलन समारोह में जहां सभी लघु व्यापारी संघ के साथियों द्वारा मिलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर नाच गाना करते हुए

 

होली मनाया करते थे जिससे नाच गाना करने आई टीम को बहुत सा पैसा देना पड़ता था इसके बाद हम लोगों ने संगठन में बैठकर चर्चा की। कि बेफिजूल के खर्चे ना कर होली का त्योहार इस प्रकार मनाया जाए। कि हमारे जरूरतमंद बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी मिल सके ताकि बच्चे अपना त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास से मना सके और उनकी खुशियां दोगुनी हो जाए इसीलिए पिछले 8 वर्षों से हम लोग निरंतर हर साल बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी इत्यादि समान देते आ रहे है इस अवसर पर युवा पत्रकार कल्याण संघ उमर खैयाम ने बताया कि मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ की ओर से हर साल होली मिलन कार्यक्रम के दौरान युवा पत्रकार कल्याण संघ और लघु व्यापारी

संघ और भारतीय मजदूर संघ सभी मिलकर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के इस होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचते हैं और उनके द्वारा जो जरूरतमंद बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी देते हैं और जब बच्चे रंग गुलाल पिचकारी लेकर हंसते मुस्कुराते हैं तो हमारी खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।

भारतीय मजदूर संघ से देवेंद्र चौबे ने कहा मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा हर साल होली मिलन समारोह के दौरान जो बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी के उपहार दिए जाते हैं यह एक बहुत सराहनीय कार्य है जिससे बच्चों को होली के अवसर पर रंग गुलाल पिचकारी नहीं खरीदनी पड़ती जिससे बच्चे की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं और जब बच्चे रंग गुलाल पिचकारी लेकर यहां से हंसते हुए जाते हैं तो हमारी खुशियां भी दोगुनी हो जाती है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन सचिव मनोज जैन गुड्डा चौरसिया वीनू चौरसिया प्रवीण चौरसिया संतोष सोनी उमेश महाराज।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed