नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेला देख कर लौट रही युवती को बहला फुसला कर ले गया दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को बलात्‍कार के  आरोपी की जमानत निरस्‍त कर, भेजा जेल! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मेला देख कर लौट रही युवती को बहला फुसला कर ले गया दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को बलात्‍कार के  आरोपी की जमानत निरस्‍त कर, भेजा जेल! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मेला देख कर लौट रही युवती को बहला फुसला कर ले गया दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को बलात्‍कार के  आरोपी की जमानत निरस्‍त कर, भेजा जेल! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

टीकमगढ़। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री संदीप सरावगी द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.09.2020 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा थाने के अपराध क्रमांक 145/2015 अंतर्गत धारा 376 भादव‍ि एवं 5/6 पॉक्‍सो एक्‍ट के फरार आरोपी रविन्‍द्र गुर्जर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा पीडि़ता के साथ गंजबासौदा जिला विदिशा में बलात्‍कार की घटना कारित की गई थी एवं आरोपी तभी से फरार चल रहा था। घटना इस प्रकार है कि दिनांक 06.09.2015 को पीडि़ता अपने भाई- बहिनों के साथ मेला देखने के लिए गई थी, पीडि़ता को एक अन्‍य आरोपी अपने साथ बहला-फुसलाकर पहले सागर ले गया था फिर उसे गंजबासौदा ले गया था जहां पर आरोपी रविन्‍द्र गुर्जर के द्वारा बलात्‍कार की घटना की गई थी एवं वह फरार हो गया था। उक्‍त आरोपी को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री संदीप सरावगी द्वारा आरोपी की ओर से प्रस्‍तुत जमानत आवेदन का विरोध कर व्‍यक्‍त किया गया कि आरोपी पहले से ही फरार चल रहा था एवं प्रकरण गंभीर प्रकृति का है आरोपी पुन: फरार हो सकता है एवं साक्ष्‍य को प्रभावित कर सकता है।

अभियोजन की ओर से प्रस्‍तुत तर्कों से संतुष्‍ट होते हुए माननीय न्‍यायालय विशेष न्‍यायालय, पॉक्‍सो एक्‍ट, टीकमगढ़ द्वारा आरोपी की जमानत निरस्‍त कर उसे जेल भेजे जाने का आदेश दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now