नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डकैती की योजना बनाते 7 व्यक्ति गिरफ्तार पुलिस ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

डकैती की योजना बनाते 7 व्यक्ति गिरफ्तार पुलिस ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डकैती की योजना बनाते 7 व्यक्ति गिरफ्तार पुलिस ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा!
दमोह शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों की कुछ घटनाएं लगातार हुई जो समय समय पर समाचार पत्र की सुर्खियां बनी रही अपराधों के निराकरण एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने व पुराने अपराधों की

पतासाजी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह नगर पुलिस अधीक्षक दमोह थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया था निर्देशों को सीएसपी तथा थाना प्रभारी कोतवाली सत्येंद्र सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया दिनांक 22 सितंबर 2021 को रात्रि में कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी रेलवे के पुराने वर्कशॉप लोको क्षेत्र दमोह मैं 6 से 7 व्यक्ति बैठकर के पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे पुलिस को मिली सूचना पर तत्काल ही पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन कर रेलवे के पुराने वर्कशॉप लोको तफ्तीश के लिए पहुंचे पुलिस ने उन्हें सभी तरफ से घेरकर उन सातों लोगों को

पकड़ा जिसमें एक नाबालिक भी शामिल था 7 व्यक्तियों से नाम पता पूछने के बाद तलाशी ली गई जिनके पास से एक जिंदा कारतूस के साथ एक देसी तमंचा 315 बोर का मिला दो बटन दार चाकू बेसबॉल का एक बल्ला एक लोहे की तलवार और एक लोहे की रॉड और लाठी जप्त की गई उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों से लैस होकर सभी इकट्ठे होकर लूट को अंजाम देने के मकसद से बैठे हुए थे योजना बनाते हुए पकड़े जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली सत्येंद्र सिंह दमोह द्वारा अपराध क्रमांक 968/21 धारा 399,402 ताहि. धारा 3/25,27,25 बी आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी गणों द्वारा अन्य वारदात स्वीकारना ! गिरफ्तार आरोपी गणों से सघन पूछताछ की गई जिन्होंने नगरपालिका प्रकाश कार्यालय अपराध क्रमांक 962/21 धारा 457,380 ताहि. एवं एक घटना गडरयाऊ वार्ड की घटना स्वीकारी अपराध क्रमांक 955/21 धारा 457/380 ताहि. चोरी करना स्वीकार किया और साथ ही इनके पास से चोरी किया गया सामान जो लगभग ₹120000 की कीमत का जप्त किया गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम …. कैलाश पिता लल्ला बंशकार उम्र 20 साल निवासी सिविल वार्ड 3 दमोह दीपक पिता रामबाबू सोनी उम्र 34 साल निवासी फुटेरा वार्ड 4 दमोह अजय पिता दद्दू बंशकार उम्र 19 साल निवासी सिविल वार्ड 3 दमोह अंबर पिता राजेश परिहार उम्र 19 साल निवासी वार्ड 5 नया बाजार दमोह पिता सीताराम उम्र 19 साल निवासी पथरिया फाटक दमोह शिवा पिता धर्मेंद्र अहिरवार उम्र 18 साल निवासी पथरिया फाटक 6 दमोह और एक नाबालिग अपराधी है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed