नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जागेश्वर नाथ दर्शन यात्रा में जाने बाले भक्तों का मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने किया भव्य स्वागत जागेश्वर नाथ के भक्तों मे दिखा उमंग और उत्साह। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जागेश्वर नाथ दर्शन यात्रा में जाने बाले भक्तों का मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने किया भव्य स्वागत जागेश्वर नाथ के भक्तों मे दिखा उमंग और उत्साह।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जागेश्वर नाथ दर्शन यात्रा में जाने बाले भक्तों का मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने किया भव्य स्वागत जागेश्वर नाथ के भक्तों मे दिखा उमंग और उत्साह।

दमोह – पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर के दर्शनों की अभिलाषा से सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में निकाली गई श्री जागेश्वर नाथ जी दर्शन यात्रा जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन श्री जागेश्वर नाथ दर्शन यात्रा में सम्मिलित हुए।


श्री जागेश्वर नाथ दर्शन यात्रा सुबह शिव मंदिर तीन गुल्ली से प्रारंभ हुई, यात्रा प्रारंभ के पूर्व सिद्धार्थ मलैया ने शिव मंदिर में भगवान शिव का पूजन अर्चन किया तदुपरांत यात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड बाजे डीजे की धुन पर हाथों में शिव पताका लिए भक्तगण निरंतर नाचते झूमते हुए यात्रा में सम्मिलित हुए। श्री जागेश्वर नाथ दर्शन यात्रा का शहर और ग्रामीण अंचलों में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।


सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि सभी भक्तजन जो दर्शन यात्रा में साथ चले सभी का आभार प्रकट करता हूं भगवान शिव सभी भक्तों गणों की मनोकामनाएं एवं सामूहिक संकल्प को पूर्ण करेंगे ऐसा विश्वास है आज सुबह 10:00 बजे यात्रा की

शुरुआत हुई विपरीत मौसम के बावजूद भक्त गणों को थकान महसूस नहीं हुई उत्साह और उमंग के साथ नाचते गाते हुए भक्तगण दर्शन यात्रा में सम्मिलित हुए और दमोह से बांदकपुर की यात्रा पूर्ण की यह भगवान शिव की महिमा है , सभी साथी गण जो पर्दे के पीछे रहकर लोगों को सूचना पहुंचाने एवं यात्रा को नियोजित करने एवं सभी जगह व्यवस्थाएं करने के कार्य साथ ही अंत में भंडारा की व्यवस्था करना एक अद्वितीय कार्य रहा। बांदकपुर मंडल के सभी साथी जिन्होंने भंडारा करवाया प्रसाद बनवाया और यहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया साथ ही 1000 से अधिक पौधों का वितरण किया इन सभी कार्यों में योजना व परिश्रम लगता है सभी साथियों का पुनः आभार प्रकट करता हूं। धार्मिक यात्रा सदैव करते रहते हैं सार्वजनिक रूप से अपने साथियों के साथ यात्रा करने में सामूहिक संकल्प समाहित होता है यह दर्शन यात्रा सामूहिक संकल्प और चेतना को प्रदर्शित करती है।


श्री जागेश्वर नाथ धाम दर्शन यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी विधायक पी एल तंतुबाय पूर्व विधायक सोना बाई पूर्व विधायक लखन पटेल, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक, ऋषि लोधी सहित हजारों की संख्या में सामाजिक वरिष्ठ गणमान्य नागरिक सहित भक्त गणों की उपस्थिति रही। दर्शन यात्रा में भक्तों गणों में अभूतपूर्व उत्साह एवं उमंग देखी गई।
यात्रा की शुरुआत शिव मंदिर तीन गुल्ली से हुई तदोपरांत यात्रा तीन गुल्ली चौराहे पर पहुंची तो वहां उपस्थित वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों ने सिद्धार्थ मलैया और यात्री गणों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। तीन गुल्ली से स्टेशन चौराहे तक जगह-जगह माताओं बहनों और युवा साथियों ने यात्रा का स्वागत किया राय चौराहा सब्जी मंडी एवरेस्ट लॉज चौराहा पर भी विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने यात्रा का पुष्प वर्षा फूल मालाओं से स्वागत किया घंटा घर पर व्यापारी संगठनों के साथ हिंदूवादी संगठनों ने भी यात्रा का स्वागत किया सराफा बाजार बकौली चौक बहराम टॉकीज मोहन टॉकीज पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा भोले की यात्रा में शामिल सभी भक्तों को जलपान कराया एवं यात्रा में पुष्प बारिश की इस मौके पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने सिद्धार्थ मलैया जी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया महामंत्री शैलेंद्र जैन मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने भी सिद्धार्थ मलैया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पुष्प माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया रिंकू जैन खजरी वाले ने भी शोभायात्रा में सभी भक्तों का भव्य स्वागत किया।

पुराना थाना ज्वाला माई चौराहा गढ़ी मोहल्ला से लेकर धरमपुरा तक विभिन्न जगह पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। धर्मपुरा नाके से यात्रा ग्रामीण अंचल में प्रवेश करते हुए समन्ना में सभी यात्री गणों के लिए स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के आगे बढ़ते ही समन्ना तिगड्डा आनु चौराहा आनु मडिया एवं विभिन्न जगह यात्रा का ग्रामीणों द्वारा अभूतपूर्व स्नेह के साथ स्वागत किया गया जैसे ही यात्रा बांदकपुर के समीप पहुंची तब विभिन्न जगह पुनः यात्रा का स्वागत भक्त गणों द्वारा किया गया।


श्री जागेश्वर नाथ धाम द्वार पर ढोल डीजे बाजो में भक्तजनों ने जमकर अपने उत्साह का प्रदर्शन नाचते हुए किया तदोपरांत सिद्धार्थ मलैया ने भगवान श्री जागेश्वर नाथ जी का जलाभिषेक कर पूजन किया साथ ही सभी साथी यात्री भक्त गणों ने भी भगवान श्री जागेश्वर नाथ धाम जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यात्रा की समाप्ति के पश्चात सभी यात्री गणों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जहां सभी यात्री भक्तों गणों के साथ श्री जागेश्वर नाथ धाम पधारे अन्य भक्त गणों ने भी भंडारे प्रसादी को ग्रहण किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now