नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांदकपुर मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने एवं कॉरिडोर निर्माण के अभियान की मांग करने वाले शिवभक्तों को धमकी। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बांदकपुर मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने एवं कॉरिडोर निर्माण के अभियान की मांग करने वाले शिवभक्तों को धमकी।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बांदकपुर मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने एवं कॉरिडोर निर्माण के अभियान की मांग करने वाले शिवभक्तों को धमकी।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।


दमोह. बांदकपुर मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने एवं कॉरिडोर निर्माण को लेकर अभियान विगत अनेक वर्षो से दमोह जिले में चल रहा है जिसको लेकर देश के पूज्य संत बागेश्वर महराज जी सहित बड़े साधु संतों अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है जिले के अनेक हिन्दू संगठन सहित सामाजिक धार्मिक संगठनों का हजारों शिवभक्तों का समर्थन है शिवभक्तों का कहना है बांदकपुर मंदिर बुंदेलखंड का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहाँ भगवान भोलेनाथ स्वयंभू विराजमान है यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं मेले आदि पर्वो पर यह संख्या लाखों में होती है मंदिर के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण है भीड़भाड़ के कारण भक्तों को काफी परेशानी होती है हमारी मांग है कि मंदिर द्वार से अतिक्रमण को हटाकर भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो बांदकपुर का

सौन्दर्यकरण हो लेकिन मंदिर द्वार के सामने सुनील डब्लुया सहित अन्य सर्व समाज के लोगो का भी अतिक्रमण है बांदकपुर के अन्य लोगो का कहना है कि अगर बांदकपुर के विकास के लिए सहयोग करना है तो प्रसाशनिक कार्यवाही के तहत जो भी शासन निर्णय लेता है हम तैयार है किसी के द्वारा कोई विवाद नहीं चाहते लेकिन बांदकपुर के सरपंच द्वारा बार बार अभियान से जुड़े लोगों पर हमले किए जाते है उंन्हे धमकाया जाता है इसी को लेकर एक बार फिर एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पक्ष के द्वारा पोस्ट कर विवाद की बातें सामने आ रही थी, जिसको लेकर बांदकपुर के सरपंच सुनील डब्लुया द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया गया था कि शासन प्रशासन और मंदिर कमेटी के अलावा,उचकने वालों होश में रहना नहीं तो भगत गेल न मिल है, आ जइयो बहुत हो गई है और सातई जात के पूज हैं.


शिवभक्तों को चुनोती दी गई कि बांदकपुर मत आ जाना अतिक्रमण हटाने की बात मत करना इसी को लेकर दमोह के आसपास और बांदकपुर के शिव भक्त मंदिर, बाजार में एकत्रित हुए और थाना प्रभारी हिंडोरिया को एक लिखित ज्ञापन भी सौपा गया है और जय श्री राम, भोलेनाथ जी के जयकारे लगाए गए
बांदकपुर पहुँच कर धमकी देने वालों को सामना करने कहा गया विवाद की स्थिति को देखते हुए दमोह कलेक्टर और पुलिस

अधीक्षक ने बांदकपुर में पुलिस बल और वज्र वाहन तैनात किया. इस दौरान एसडीओपी रघु केसरी, हिंडोरिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह जगेत, आरआई हेमंत बरहैया, थाना प्रभारी आनंद सिंह,थाना प्रभारी पटेरा रवीन्द्र बागरी, थाना प्रभारी बटियागढ़ नेहा गोस्वामी, थाना प्रभारी मगरोन शिवनारायण यादव, चौकी प्रभारी बांदकपुर बीएस हजारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा. जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइस भी दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now