नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जबलपुर नाका ठेकेदार अनिल यादव द्वारा बिकबाई जा रही घरों से अवैध शराब। आबकारी की मदद से प्रिंट रेट से अधिक दाम लिए जा रहे हैं कंज्यूमर से। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जबलपुर नाका ठेकेदार अनिल यादव द्वारा बिकबाई जा रही घरों से अवैध शराब। आबकारी की मदद से प्रिंट रेट से अधिक दाम लिए जा रहे हैं कंज्यूमर से।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह शहर के शहरी क्षेत्र में शराब न बेचे जाने के आदेश के बावजूद भी धडल्ले से बेची जा रही है घरों से अवैध शराब।

जबलपुर नाका ठेकेदार अनिल यादव द्वारा बिकबाई जा रही घरों से अवैध शराब। आबकारी की मदद से प्रिंट रेट से अधिक दाम लिए जा रहे हैं कंज्यूमर से।

दमोह इन दिनों पूरा जिला अवैध शराब बेचे जाने की चपेट में है सिटी कोतवाली क्षेत्र में धड़ल्ले से बेची जा रही है अवैध शराब जबकि नए शराब के ठेके होने के बाद रिहाइसी एरिया में शराब बेचें जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है उसके बावजूद भी शराब माफियाओ द्वारा दमोह के बजरिया वार्ड पुराना तालाब एरिया में एवं बड़ापुरा बजरिया नंबर 8 के
घरों से बेची जा रही है अवैध शराब अवैध शराब ठेकेदार के एरिया के चलते पुलिस भी ऐसे अवैध शराब बेचने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और सुनने में तो यह भी आ रहा है कि प्रिंट रेट से अधिक दामों पर घरों से अवैध शराब बेची जा रही है जिसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह अवैध शराब नकली भी हो सकती है जिससे कोई भी दुर्घटना और जनहानि हो सकती है मिलावटी शराब की वजह से जहां आए दिन सुनने में आता है कि लोगों की जान जा रही है उसके बावजूद भी सिटी कोतवाली पुलिस ऐसे शराब माफिया पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है बडापुरा बजरिया वार्ड में जहां कई युवक जबलपुर नाका कलारी ठेकेदार की छत्रछाया मै शराब बेच रहे है ।

और पुलिस द्वारा इग्नोर किए जाने से शराब बेचने वालों के हौसला बुलंद है किसकी ताकत और किसका संरक्षण प्राप्त है कि धडल्ले से घर में ही अवैध कलारी चल रहे है अवैध कलारी इस कदर चल रही है जैसे कि वहां कोई ठेकेदार की शराब बिक रही हो इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार और पुलिस की मिली भगत से बड़पुरा और बजरिया में देसी शराब बेची जा रही है अब

देखना होगा जिला कलेक्टर बीच शहर में और घनी बस्ती सेन्डे वैद्य चौराहा और बडेपुरा पर बिक रही देसी शराब पर कब तक कार्रवाई करती है और आबकारी पुलिस महज कच्ची शराब पकड़ने में व्यस्त दिखाई दे रही है जबकि प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बेची जाने वाली शराब पर कार्यवाही करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी किस वजह से अभी तक ऐसे अवैध कलारी चलाने वालों पर आंख मूंदे हुए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now