नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चोरी करने वालो पर विद्युत विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही। बिजली विभाग की कार्यवाही से बिजली चोरी करने वाले पकड़े जा रहे है। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

चोरी करने वालो पर विद्युत विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही। बिजली विभाग की कार्यवाही से बिजली चोरी करने वाले पकड़े जा रहे है।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चोरी करने वालो पर
विद्युत विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही। बिजली विभाग की कार्यवाही
से बिजली चोरी करने वाले पकड़े जा रहे है ।

दमोह.शहरी क्षेत्र में विद्युत चोरी को पकड़ने की कार्यवाही लगातार जारी है,सर्वप्रथम ऐसे उपभोक्ताओं की जांच की जा रही है, जिनकी खपत अचानक से कम हो गई है
या ऐसे बड़े मकान जिनकी खपत कम आ रही है और बिजली का बिल कम आ रहा है. ज्यादातर प्रकरण में बिजली चोरी मिल रही है, जहां मौके पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्यवाही की जा रही है. विधुत सामग्री जप्त की जा रही है व मौके से लाइन काटी जा रही है.


कार्यपालन अभियंता दमोह दक्षिण ने बताया कि दमोह शहर में माह जून में अब तक 26 विद्युत चोरी के प्रकरण तैयार किए जा चुके है, जिसपर 4.6 लाख का जुर्माना किया जा चुका है.उपभोक्ताओं को चाहिए कि विद्युत की खपत को कम करें ना कि विद्युत चोरी जो कि दंडनीय अपराध का सहारा लें.

बिजली चोरी करने वाले पकड़े जा रहे है।

दमोह.ग्रामीण क्षेत्रो में मीटर खराब कर विद्युत चोरी करने वालो की जांच की जा रही है, जिसमें पाया गया कि ग्रामीण जन खाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विद्युत हीटर का उपयोग कर रहे है, दिनांक 13 जून 2024 में जांच के दौरान नोहटा क्षेत्र में 4 नग विद्युत चोरी के प्रकरण तैयार किए गए, जिसमें ग्रामीणों द्वारा मीटर खराब कर घरेलू उपयोग के लिए हीटर का उपयोग कर रहे है.यह विद्युत हीटर 1.5 से 2 किलो वाट तक के होते हैं, जो की एक एसी के बराबर बिजली खपत करते है.


पूर्व माह में विद्युत चोरी के 8 नग हीटर सम्बन्धी के प्रकरण बनाए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए विद्युत भार को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से हीटर से बिजली का दुरुपयोग करने वाले के ऊपर कार्यवाही की जावेगी.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now