नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुराने विवाद में दमोह के मशहूर बिल्डर पर हुए हमले का बदला तीन हत्याओं से लिया गया क्या। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
« Apr    
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पुराने विवाद में दमोह के मशहूर बिल्डर पर हुए हमले का बदला तीन हत्याओं से लिया गया क्या।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुराने विवाद में दमोह के मशहूर बिल्डर पर हुए हमले का बदला तीन हत्याओं से लिया गया क्या।

दो छात्र और एक होमगार्ड सैनिक की गोलियां मारकर वा धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी, मौके पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद।

कुछ महीने पहले दमोह के बांसा तारखेडा में दमोह के मशहूर बिल्डर रॉकी सुरेखा जब उनके खेत में लगे बांस को काटने के बाद उसी बांस के कुछ आइटम बनवाने के लिए बांसा में विश्वकर्मा परिवार से मिलने गए थे

तब उनके खासम ख़ास अंगरक्षक राजा विश्वकर्मा जो उनका ड्राइवर भी है वह गाड़ी चला रहा था साथ में दमोह जिले के मशहूर बिल्डर रॉकी सुरेखा भी बैठे हुए थे उस वक्त गाड़ी एक छोटी बछिया पर चढ़ गई थी जिस वजह से इस वक्त जो मृतक हैं उन लोगों ने राजा विश्वकर्मा और मशहूर बिल्डर रॉकी सुरेखा के साथ मारपीट कर दी थी उसमें राजा को चोटे आई थी और बछिया भी खत्म हो गई थी इस विवाद के राजीनामा के लिए राजा विश्वकर्मा ने अपने घर पर पूर्व होमगार्ड सैनिक को बुलाया राजीनामा में बिल्डर

से माफ़ी ना मांगने पर पहले धारदार हथियारों से अपने ही घर में मंदिर के सामने पूर्व सैनिक की गला रेत कर हत्या कर दी गई आरोपी राजा अपने साथियों के साथ बंदूक लहराते हुए गांव की ओर बढ़ा और मृतक होमगार्ड सैनिक के बेटे व भतीजे को गोली मार दी और उसके बाद घंटे भर गांव में हवाई फायर कर गांव में दहशत फैलाते रहे। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि रॉकी सुरेखा ने ही इन्हें हथियार दिए हैं और कुछ महीने पहले हुए विवाद में मीडिया के कैमरों पर रॉकी सुरेखा भी खुद कहते नजर आ रहे थे कि राजा विश्वकर्मा और मुझे इन लोगों ने जान से मारने की कोशिश की थीं और राजा विश्वकर्मा मेरा खास है जो मेरे साथ 24 घंटे रहता है।

दमोह.जिले के बांसा तारखेडा में तीन स्थानों पर हुए विवाद मै गोलियां और धारदार हथियार चलने से पिता सहित कोचिंग जा रहे दो स्टूडेंट्स की हत्या करने की खबर सामने आ रही है तीनो लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमवंशी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, टीआई रावेंद्र सिंह बागरी, चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है. घटना की वजह पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. यह घटनाक्रम में तीन घटनास्थल बताए गए हैं, जो एक घटना स्थल बांसा नदी के पास है. तो दूसरा घटना स्थल मृतकों का घर और एक और तीसरा घटनास्थल जहां पर धारदार हथियार से सैनिक की हत्या हुई है. घटना स्थल पर दर्जनों खाली कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं और तीसरे घटनास्थल पर एक कट्टा कुर्सी पर रखा हुआ है.


पुलिस के बताएं अनुसार मृतकों में
पिता-होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा- विक्की पिता रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र- उम्मू उर्फ उमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now