नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर से पहले ही मनाया ‘बड़ा दिन’, मतदाता सूची के पहले चरण का कार्य पूर्ण – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर से पहले ही मनाया ‘बड़ा दिन’, मतदाता सूची के पहले चरण का कार्य पूर्ण

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला प्रशासन ने 25 दिसंबर से पहले ही मनाया ‘बड़ा दिन’, मतदाता सूची के पहले चरण का कार्य पूर्ण
दमोह। जहां देशभर में 25 दिसंबर को ‘बड़ा दिन’ मनाया जाता है, वहीं जिला प्रशासन ने इससे पहले ही लोकतंत्र के लिए एक बड़ा दिन मना लिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए प्रारूप मतदाता सूची तैयार कर ली गई है।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR के पहले चरण के उपरांत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जो आगामी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि “आगे भी इसी प्रकार पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए आगामी चरण में 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक आपत्तियों और दावों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।


इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा और नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने पर जोर दिया गया।


प्रशासन के इस कदम को लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और सजगता के रूप में देखा जा रहा है। मतदाता सूची का समयबद्ध और पारदर्शी प्रकाशन न केवल आम मतदाताओं का विश्वास बढ़ाएगा, बल्कि निष्पक्ष चुनाव की मजबूत नींव भी तैयार करेगा।
दमोह कलेक्टर ने मन की गहराई से निर्वाचन की प्रक्रिया में लगे सभी बीएलओ व सभी शासकीय कर्मचारियों को प्रथम चरण की मतदाता सूची में सहयोग करने वालों को हृदय से धन्यवाद दिया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now