नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अजय अवस्थी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा आज प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यक्रम के बारे में। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

अजय अवस्थी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा आज प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यक्रम के बारे में।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अजय अवस्थी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा आज प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यक्रम के बारे में।

आज दमोह जिले के स्थानीय रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय महासचिव अजय श्रीवास्तव द्वारा सभी आने वाली नवरात्रि पर्व पर राष्ट्रीय स्तर का आयोजन किया जाना है जिसकी संपूर्ण जानकारी सभी पत्रकारों को दी।जानकारी इस प्रकार है महाशक्ति शंखनाद शारदीय नवरात्र पर्व 3 , 4 , 5 अक्टूबर 2022 पूर्ण अध्यात्मिक एवं भौतिक सुख – शान्ति प्रदाता , 108 महाशक्तियज्ञों की श्रृंखला के कर्ता , महान् तपस्वी , सिद्धाश्रम सिरमौर , प्रकृतिसत्ता माता भगवती आदिशक्ति जगज्जननी जगदम्बा से एकाकार , अंतरंग योगों के महान ज्ञाता , भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक

संचालक धर्मसम्राट् युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा अधर्म के नाश व सत्यधर्म की स्थापना तथा समाजकल्याण हेतु माता भगवती श्री दुर्गा जी की चेतना को जन – जन में जाग्रत करने व नशे – मांस से मुक्त परोपकारी , पुरुषार्थी , चरित्रवान् एवं चेतनावान् समाज के निर्माण के लक्ष्य को लेकर विश्वअध्यात्म की धर्मधुरी के रूप में स्थापित अलौकिक साधनास्थली , तपोभूमि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम की स्थापना के स्वर्णिम 25 वर्ष पूर्ण होने एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर का विशाल आयोजन महाशक्ति शंखनाद ‘ के रूप में किया जा रहा है । यह शिविर आपके जीवन के लिए एक सुनहरा अवसर है ।

यदि आप जीवन के किसी भी पक्ष से निराश हो चुके हैं , संघर्षों का सामना कर रहे हैं या योग – ध्यान – साधना , कुण्डलिनी जागरण और अध्यात्म के क्षेत्र में बढ़ने की इच्छा रखते हैं , तो इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं । साथ ही , यदि आप या आपके परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार के नशे से ग्रसित हैं और अनेक प्रयासों के बाद भी नशे से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं , तो इस शिविर में सम्मिलित होकर आप नशे से मुक्त होने का सौभाग्यशाली सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं ।

इस आयोजन में समस्त जाति – धर्म – सम्प्रदायों की धर्मप्रेमी जनता , माता भगवती श्री दुर्गा जी के भक्तों एवं परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के शिष्यों भक्तों व भगवती मानव कल्याण संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ ही आपको भी आमंत्रित किया जाता है कि इस कार्यक्रम में सपरिवार एवं अपने इष्टमित्रों सहित पहुंचकर अध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनायें । अध्यात्मिक लाभ हेतु आश्रमस्थल पर आने वाले सभी भक्तों के ठहरने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था सदैव रहती है ।। नित्यप्रति का कार्यक्रम- दिनांक 03 अक्टूबर दिन सोमवार से 05 अक्टूबर दिन बुधवार प्रात : 5 से 9 बजे तक दोपहर 1 से 2 बजे तक अपराह्न 2 से 4 बजे तक सायं 4 से 5 बजे तक – मंत्र जाप , आरती , चालीसा पाठ , गुरु आशीर्वाद प्राप्त करने एवं योग – ध्यान – साधना का क्रम -माता के भजन एवं जयकारे । – परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के चेतनात्मक प्रवचन – दिव्य आरती , प्रणाम एवं प्रसाद वितरण का क्रम इस अतिमहत्त्वपूर्ण विशिष्ट शिविर में दिनांक 04 अक्टूबर को सायं 04 बजे एक लाख से अधिक भक्तों के द्वारा एक साथ महाशक्ति शंखनाद किया जायेगा । अतः आप सभी उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त करें । गुरुदीक्षा दिनांक 5 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रातः 07 बजे तक उपस्थित होने वाले इच्छुक भक्तों को परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा गुरुदीक्षा प्रदान की जाएगी । विलम्ब से उपस्थित होने वाले भक्त गुरुदीक्षा से वंचित रह जायेंगे । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ईश्वर टीवी चैनल एवं यूट्यूब चैनल BMKS पर अपराह्न 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जायेगा ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now