रहवासी एरिया में शराब दुकान खुलने से लोगों में दिखी नाराजगी।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

रहवासी एरिया में शराब दुकान खुलने से लोगों में दिखी नाराजगी।
रहवासी एरिया में शराब दुकान खुलने से लोगों में दिखी pp नाराजगी लोगों की नाराजगी के बाद भी रहवासी एरिया में खुल रही शराब दुकान का विरोध करने पहुंचे स्थानीय लोगों ने आज दमोह कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को चेताया।
शहर से लगे आमचौपरा रहवासी इलाके में शराब दुकान खोले जाने का विरोध
सैकड़ों महिला व पुरुषों ने कलेक्टर के नाम एडीएम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

दमोह. शुक्रवार को शहर से लगे आमचौपरा मार्ग पर रहने वाले सैकड़ों महिला-पुरुषों ने एक जुट होकर शराब दुकान खोले जाने के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. लोगों को विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि परिसर के सामने शराब दुकान खुलने वाली है. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास रहने वाले सैकड़ों महिला पुरूषों ने ज्ञापन देकर कलेक्टर को चेतावनी दी कि यदि यहां पर दुकान खोली जाती है, तो आगामी समय मे बडे स्तर पर आंदोलन होगा. ज्ञापन देने वालों में

एम.एल.आठ्या, तरवर ठाकुर, मुन्ना लाल जैन, गोविंद उपाध्याय, केपी पटेरिया, परसू चौबे, मोहनलाल विश्वकर्मा, मनजीत विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, आचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित शुभम तिवारी, श्याम यादव, शिवानी ठाकुर, राधा रानी,पुष्पेंद्र ठाकुर, हर्षित चौबे, सुषमा चौबे, कंचन राय, पार्वती राय, गजेंद्र सिंह ठाकुर, केशव पटेरिया, कृष्णा यादव, रज्जू चौबे,राजेंद्र जैन, राजकुमार जैन, आनंद मूढा, संजीव श्रीवास्तव, रत्नेश शुक्ला मोहनलाल गुप्ता आदि शामिल थे.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






